हरदा में किसान सम्मेलन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल: सीएम पर प्रचार का आरोप, समर्थन मूल्य और मुआवजे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए – Harda News

हरदा में किसान सम्मेलन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल:  सीएम पर प्रचार का आरोप, समर्थन मूल्य और मुआवजे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए – Harda News




हरदा में बुधवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित किसान सम्मेलन को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साई और पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले ने यह आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किसानों के मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी भी किसान नेता को मंच पर अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया गया, बल्कि मुख्यमंत्री ने केवल अपनी पार्टी का प्रचार-प्रसार किया। मोहन साई और हेमंत टाले ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मंच से वर्ष 2028 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विंटल करने की बात कही। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, केंद्र सरकार के नियमों के तहत हर वर्ष समर्थन मूल्य बढ़ाया जाता है, जिससे यह दर 2027 में ही 2700 रुपए प्रति क्विंटल हो जाएगी। उन्होंने इसे दो साल बाद दाम देने की बात कहकर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। पंजीयन कराने को भी ‘नया लॉलीपॉप’ बताया
कांग्रेस ने उड़द की फसल के लिए बुवाई से पहले ही समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए पंजीयन कराने को भी ‘नया लॉलीपॉप’ बताया। मुख्यमंत्री ने उड़द पर 600 रुपए अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है। इस पर कांग्रेस ने मांग की कि गेहूं, मक्का, चना और सरसों जैसी अन्य फसलों को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए और उन पर भी 500 रुपए का बोनस दिया जाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा के मुद्दे पर भी बात की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का शिक्षा पर बोलना उचित नहीं है, क्योंकि कांग्रेस सरकार ने 2004 से पहले हर गांव में स्कूल खोले थे ताकि गरीब बच्चे शिक्षित हो सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने कई स्कूल बंद कर दिए हैं और शिक्षकों की भर्तियां नहीं की हैं, जिससे गरीब बच्चों को मिलने वाली शिक्षा और मध्याह्न भोजन जैसी सुविधाएं प्रभावित हुई हैं। कांग्रेस ने ये सवाल भी उठाए-



Source link