2026 Hyundai Verna को हाल ही में नए अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है . मार्केट में इस पॉपुलर सेडान का मुकाबला VW Virtus से होने वाला है. दोनों पेट्रोल सेडान फैमिली और एन्थ्यूजियस्ट्स के लिए परफेक्ट हैं. अगर आप आने वाले दिनों में एक परफेक्ट सेडान खरीदने का प्लान कर रहे हैं और इन दोनों में किसी एक को चुनने में कन्फ्यूज हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है.
एक ओर Verna की कीमत ₹10.98 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹18.25 लाख तक जाती है. वहीं, Virtus को ₹10.50 लाख से ₹19 लाख तक की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. आइए, इन दोनों सेडान की डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर एक नजर डालते हैं.
2026 Hyundai Verna vs VW Virtus: डिजाइन
Verna बोल्ड और मॉडर्न है. इसे डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, ब्लैक क्रोम ग्रिल, एग्रेसिव रियर बंपर, एयरो स्पॉइलर और नए कलर्स (क्लासी ब्लू, टाइटन ग्रे मैट) के साथ खरीदा जा सकता है. वहीं. Virtus एक जर्मन-स्पोर्टी कार है. इसे LED लाइट्स, फॉग लैंप्स के साथ कॉर्नरिंग फंक्शन और क्रोम/स्पोर्ट वेरिएंट मिलते हैं. दोनों में 16-इंच अलॉय व्हील्स हैं.
केबिन और कंफर्ट
Verna प्रीमियम फील देती है. इसे डुअल 10.25-इंच टचस्क्रीन + डिजिटल क्लस्टर, बोस 8-स्पीकर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्राइवर सीट मेमोरी, बॉस मोड (को-ड्राइवर), एम्बिएंट लाइटिंग और रियर सनशेड के साथ खरीदा जा सकता है. वहीं. Virtus सॉलिड लेकिन सिंपल है. इसे 10 इंच स्क्रीन + 8-इंच क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, 60:40 स्प्लिट रियर मिलती हैं. Verna का केबिन ज्यादा लग्जरी और टेक-लोडेड है.
फीचर्स और सेफ्टी
इस मामले में Verna आगे है. नई वर्ना को लेवल-2 ADAS, 360° कैमरा, डैशकैम, EPB के साथ ऑटो होल्ड, ड्राइव मोड्स (Eco/Normal/Sport), पैडल शिफ्टर्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और वायरलेस चार्जर मिलते हैं. Virtus में सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक है, लेकिन ADAS नहीं है.
सेफ्टी की बात करें, तो Virtus को 5-स्टार GNCAP (एडल्ट+चाइल्ड) रेटिंग मिली है और ये 6 एयरबैग्स के साथ 40+ सेफ्टी फीचर्स से लैस है. Verna में 7 एयरबैग्स (टॉप), 360° कैमरा, लेवल-2 एडास, TPMS, ESC और ऑल-डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं. Verna एक्टिव सेफ्टी में बेहतर है और Virtus क्रैश प्रोटेक्शन में अच्छी है.
इंजन और माइलेज
हुंडई वर्ना में 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड (115 PS/144 Nm, 6MT/IVT) और 1.5L टर्बो (160 PS/253 Nm, 6MT/7DCT) इंजन हैं. वहीं. Virtus को 1.0L TSI (115 PS/178 Nm, MT/AT) और 1.5L TSI (150 PS/250 Nm, MT/7DSG) इंजन के साथ खरीदा जा सकता है. Verna का टर्बो ज्यादा पावरफुल है. ARAI माइलेज की बात करें, तो वर्ना 20.6 kmpl और वर्टस 20.8 kmpl तक देने में सक्षम हैं.