31 गेंदों में 66 रन… मैच विनिंग पारी खेल चुका बल्लेबाज बनना चाहता है फिनिशर

31 गेंदों में 66 रन… मैच विनिंग पारी खेल चुका बल्लेबाज बनना चाहता है फिनिशर


होमखेलक्रिकेट

31 गेंदों में 66 रन… मैच विनिंग पारी खेल चुका बल्लेबाज बनना चाहता है फिनिशर

Last Updated:

Ashutosh Sharma statement: आशुतोष शर्मा आगामी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए फिनिशर का रोल अदा करना चाहते हैं. मध्यप्रदेश के आशुतोष पिछले सीजन आईपीएल में दिल्ली के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे. इस बार वह मैच फिनिशर की भूमिका निभाना चाहते हैं. उनका कहना है कि वह अपनी टीम को ज्यादा से ज्यादा मैच जिताना चाहते हैं.

Zoom

आशुतोष शर्मा दिल्ली कैपिटल्स में फिनिशर का रोल अदा करना चाहते हैं.

नई दिल्ली. आशुतोष शर्मा को आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खेलने का कोई दबाव नहीं लगता और वह 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले सीजन से ज्यादा मैच फिनिश करने पर ध्यान दे रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने पहले सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार तरीके से की थी. उन्होंने 31 गेंदों में 66 रन बनाकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी. हालांकि वह और उनकी टीम टूर्नामेंट में मिली शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सके और प्ले-ऑफ में भी नहीं पहुंच पाए.

आशुतोष ने 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल सीजन की तैयारियों के बारे में पीटीआई से कहा, ‘तैयारियां बहुत अच्छी चल रही हैं. हमने सीजन से पहले तीन-चार कैंप में हिस्सा लिया है. मेरी भूमिका पिछले साल जैसी ही रहेगी, टीम के लिए छठे या सातवें नंबर पर आकर मैच फिनिश करना. मैं ज्यादा से ज्यादा मैच जिताना चाहता हूं.’

आशुतोष शर्मा दिल्ली कैपिटल्स में फिनिशर का रोल अदा करना चाहते हैं.

मध्य प्रदेश के रहने वाले 27 साल के आशुतोष 2024 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन से चर्चा में आए थे और यह उनका तीसरा आईपीएल सीजन होगा. वह घरेलू क्रिकेट में रेलवे के लिए खेलते हैं. हैरानी की बात है कि जब वह भरे हुए स्टेडियम में खेलते हैं तो उन्हें कोई दबाव महसूस नहीं होता. फिनिशर की भूमिका का मतलब है दबाव में भी शांत रहना और लगता है कि आशुतोष ने अपने खेल के इस हिस्से को अच्छी तरह समझ लिया है. उन्होंने कहा, ‘जब मैं मैदान पर होता हूं तो मुझे कोई दबाव महसूस नहीं होता. मुझे अपनी काबिलियत और मेहनत पर पूरा भरोसा है. इस सीजन में मैंने कोई नया शॉट या कुछ और नहीं सीखा है. मैं बस अपने मौजूदा खेल को और बेहतर बनाने पर काम कर रहा हूं.’

आशुतोष को लगता है कि लुंगी एनगिडी और डेविड मिलर के आने से टीम का संतुलन काफी अच्छा हो गया है. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली इस टीम ने पिछले सीजन में पांचवां स्थान हासिल किया था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link