500 से 1000 साल पुराने मंदिर, आज भी दिखते चमत्कार, जहां बस धागा बांधने से पूरी होती है म

500 से 1000 साल पुराने मंदिर, आज भी दिखते चमत्कार, जहां बस धागा बांधने से पूरी होती है म


Last Updated:

Ichchha Devi Mata Temple: मध्य प्रदेश में कई प्राचीन और ऐतिहासिक माता मंदिर हैं, जिनकी अपनी खास मान्यताएं और चमत्कार जुड़े हैं. इन मंदिरों में लोग संतान प्राप्ति, व्यापार में सफलता और चर्म रोगों से मुक्ति के लिए मन्नत मांगने आते हैं. आइए इस मंदिर के बारे में ज्यादा जानकारी जान लेते हैं.

Ichchha Devi Mata Temple: मध्य प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है कि यहां पर आज भी कहीं ऐसे ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर है जिनकी अपनी-अपनी कहानी है. आज हम आप को जिले के पांच ऐसे प्रसिद्ध माता के मंदिरों की कहानी से रूबरू कराने के लिए जा रहे हैं कि इन मंदिरों के काफी चमत्कार है. यहां पर लोग संतान, व्यापार और चर्म रोगों से छुटकारा पाने के लिए मन्नत मांगते हैं.

मंदिर के पुजारियों ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम को इच्छा देवी माता मंदिर के पुजारी शैलेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कहीं ऐसे ऐसे चमत्कारी माता के मंदिर हैं कि जहां पर लोगों के संतान प्राप्ति व्यापार और स्वस्थ रहने की मन्नत पूरी होती है. जिसमें से प्राचीन इच्छा देवी माता मंदिर यहां पर भक्त संतान के लिए मन्नत मांगते हैं तो यहां पर मंदिर की जालियों पर रस्सी या धागा बांध दिया जाता है. वहीं, रेणुका माता मंदिर इस मंदिर पर भी संतान के लिए मन्नत मांगने वाले भक्त माता के मंदिर के पीछे की दीवार पर सिक्का चिपकाते हैं. आशा देवी माता मंदिर यहां पर भी भक्त द्वारा संतान की मन्नत मांगी जाती है और भंडारे का आयोजन किया जाता है. भगवती माता मंदिर यहां पर भी लोग मन्नत मांगने पहुंचते हैं. सप्तश्रृंगी माता मंदिर लालबाग में भी प्राचीन मंदिर है यहां पर चैत्र नवरात्र को लेकर भी विशेष आयोजन होते हैं.

15  किलोमीटर की दूरी पर है स्थित 
यह सभी प्राचीन माता के मंदिर बुरहानपुर जिले से 15 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है. यहां पर देश-विदेश के पर्यटक दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं और इसमें से कहीं ऐसे मंदिर है कि जो पहाड़ियों पर मौजूद है और कुछ मंदिर शहर से एक से दो किलोमीटर की दूरी पर ही मौजूद है. यह पांचो मंदिर 1000 से 500 वर्ष पुराने बताए जाते हैं. इन मंदिरों पर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और गुजरात से सबसे अधिक भक्त  आते हैं चैत्र नवरात्र में यहां पर मेले के भी आयोजन होते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link