9 IPL फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुका है ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, लिस्ट में 4 भारतीय भी

9 IPL फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुका है ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, लिस्ट में 4 भारतीय भी


नई दिल्ली. आईपीएल सिर्फ क्रिकेट लीग नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां खिलाड़ियों की किस्मत हर सीजन बदलती है. यहां एक खिलाड़ी किसी एक फ्रेंचाइज़ी का चेहरा बनता है, तो अगले ही सीजन नई जर्सी में नजर आ सकता है. ऑक्शन, ट्रेड और टीम कॉम्बिनेशन के इस खेल में कई क्रिकेटर्स ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने एक नहीं, बल्कि कई टीमों के लिए खेलते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है. यही वजह है कि आईपीएल में “जर्नीमैन” खिलाड़ियों की एक खास श्रेणी बन चुकी है जो हर टीम में जाकर खुद को साबित करते हैं.

आईपीएल में टीम बदलना अब आम बात हो गई है, लेकिन हर खिलाड़ी हर टीम में जाकर खुद को साबित नहीं कर पाता. ये खिलाड़ी इस बात का उदाहरण हैं कि प्रतिभा और अनुभव के दम पर कोई भी क्रिकेटर अलग-अलग माहौल में ढलकर अपनी पहचान बना सकता है. यही आईपीएल की खूबसूरती भी है—जहां हर सीजन नई कहानी, नए चेहरे और नए हीरो सामने आते हैं.

एरॉन फिंच 9 टीमों के साथ अनोखा रिकॉर्ड

इस लिस्ट में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच का नाम आता है. फिंच आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 9 अलग-अलग फ्रेंचाइज़ी के लिए खेल चुके हैं.ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर ने राजस्थान रॉल्स , दिल्ली कैपिटल्स , पुणे वॉरियर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस,पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और कोलकाता जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया.यह आंकड़ा उन्हें इस मामले में सबसे अलग और रिकॉर्डधारी बनाता है.

जयदेव उनादकट– भारतीय खिलाड़ियों में टॉप

भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट भी इस सूची में प्रमुख नाम हैं. उन्होंने अब तक 8 अलग-अलग टीमों के लिए आईपीएल खेला है. उनकी जर्सी बदलने की कहानी इस लीग की अनिश्चितता और प्रतिस्पर्धा को दर्शाती है. उन्होंने राजस्थान रॉल्स , दिल्ली कैपिटल्स , सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस,पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और कोलकाता नाइटराइट राइडर्स से खेले.

मनीष पांडे – 7 टीमों का सफर

आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे ने भी कई टीमों के लिए खेलते हुए अपनी उपयोगिता साबित की है.उन्होंने मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु , पुणे वॉरियर्स, कोलकाता नाइटराइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया है.यह दर्शाता है कि टीमें बार-बार उनके अनुभव और स्थिरता पर भरोसा जताती रही हैं.

दिनेश कार्तिक – अनुभव और भरोसे का नाम

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपने लंबे आईपीएल करियर में 6 अलग-अलग टीमों के लिए खेला है.उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइट राइडर्स के लिए खेलते हुए फिनिशर और लीडर की भूमिका निभाई.कई मौकों पर उन्होंने मुश्किल हालात में टीम को जीत दिलाई है.

युवराज सिंह – स्टार खिलाड़ी, कई जर्सी

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह भी 6 अलग-अलग टीमों की जर्सी पहन चुके हैं.उन्होंने पंजाब किंग्स, पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स,सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया.उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन ने हर टीम में उन्हें खास बनाया.



Source link