Last Updated:
who is john mooney joined delhi capitals as fielding coach: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 से पहले आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. वह हेमंग बदानी (हेड कोच), मुनाफ पटेल (बॉलिंग कोच), इयान बेल (सहायक कोच) वाले दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे.
जॉन मूनी को दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया फील्डिंग कोच.
नई दिल्ली. अपना पहले खिताब की तलाश में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी कोचिंग टीम को और मजबूत किया है. टीम ने आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से लेवल 3, 2, और 1 कोचिंग सर्टिफिकेट प्राप्त जॉन मूनी दिल्ली कैपिटल्स में ज्ञानेश्वर राव और एंटोन रॉक्स की जगह लेंगे. दोनों आईपीएल 2025 के बाद टीम से अलग हो गए थे.
जॉन मूनी दिल्ली कैपिटल्स की पहले से मजबूत कोचिंग टीम को और मजबूती देंगे. दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम में हेमंग बदानी (हेड कोच), मुनाफ पटेल (बॉलिंग कोच), इयान बेल (सहायक कोच) शामिल हैं. वेणुगोपाल राव टीम के डायरेक्टर हैं. जॉन मूनी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव है. वह 2018 से 2019 के बीच अफगानिस्तान के फील्डिंग कोच रहे हैं. इसी दौरान अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज की पुरुष टीम के साथ भी काम किया था. इस साल जनवरी से आयरलैंड की महिला टीम के अस्थायी कोच हैं.
जॉन मूनी को दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया फील्डिंग कोच.
44 साल के जॉन मूनी ने आयरलैंड के लिए 2006 से 2015 के बीच 64 वनडे और 27 टी20 मैच खेले. बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले मूनी ने वनडे की 55 पारियों में 14 बार नाबाद रहते हुए 3 अर्धशतक लगाते हुए 963 रन बनाए. वहीं टी20 की 23 पारियों में 231 रन बनाए. वहीं दाएं से मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करने वाले इस खिलाड़ी ने वनडे में 48 और टी20 में 10 विकेट लिए थे. वह आयरलैंड के लिए तीन वनडे (2007, 2011 और 2015) और 2 टी20 विश्व कप खेल चुके हैं.
Adding some Irish steel to the Dilli defence 🛡️