MP में बेमौसम बारिश; कई जिलों में झमाझम, कहीं आधे घंटे तक गिरे ओले, किसानों की नींद उड़ी!

MP में बेमौसम बारिश; कई जिलों में झमाझम, कहीं आधे घंटे तक गिरे ओले, किसानों की नींद उड़ी!

X

MP में बेमौसम बारिश; कई जिलों में झमाझम, कहीं आधे घंटे तक गिरे ओले, किसानों की नींद उड़ी!

arw img

MP Weather Update: उज्जैन जिले सहित मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. बड़नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं, कड़कती बिजली, बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की खड़ी और कटी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है. खेतों में फसलें जमीन पर बिछ गई हैं. वहीं लगातार नमी से दाना काला पड़ने की आशंका भी बढ़ गई है. उज्जैन शहर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है. वहीं बैतूल के मुलताई क्षेत्र में आधे घंटे तक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं और चने की फसलों को नुकसान पहुंचाया. छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में भी मौसम बिगड़ा, तामिया और हछिंदी क्षेत्रों में ओले गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है. अगले एक-दो दिन तक ऐसे ही मौसम के आसार हैं.

Source link