जिला अस्पताल निरीक्षण में टॉयलेट में गंदगी और बदबू मिली: रायसेन CMHO तत्काल सफाई करवाई, दवा स्टॉक जांचा; दीवानगंज पीएचसी भी पहुंचे – Raisen News

जिला अस्पताल निरीक्षण में टॉयलेट में गंदगी और बदबू मिली:  रायसेन CMHO तत्काल सफाई करवाई, दवा स्टॉक जांचा; दीवानगंज पीएचसी भी पहुंचे – Raisen News




रायसेन के (सीएमएचओ) डॉ. एच.एन. मंडरे ने शुक्रवार देर शाम जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के टॉयलेट में गंदगी और बदबू पाई। स्थिति को देखते हुए, उन्होंने मौके पर सिविल सर्जन को बुलाया और सफाई कर्मचारियों से तत्काल सफाई करवाई। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सीएमएचओ डॉ. एच.एन. मंडरे को जिले की शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में डॉ. मंडरे ने यह आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, डॉ. मंडरे ने विभिन्न वार्डों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों से उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली। सीएमएचओ ने दवा वितरण कक्ष और स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने दवाओं की उपलब्धता और स्टॉक रजिस्टर की जांच की। नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए
उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. यशपाल बाल्यान को मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद, डॉ. मंडरे दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल बंद होने और डॉक्टर सहित कर्मचारियों की अनुपस्थिति संबंधी शिकायतों की जांच की। हालांकि, उनके पहुंचने पर अस्पताल खुला पाया गया और सभी कर्मचारी मौजूद थे।



Source link