दमोह में बदला मौसम, हल्की बारिश से मिली राहत: बेमौसम बारिश से किसानों की फसल पर संकट; तेज हवाओं से सोलर पोल गिरा – Damoh News

दमोह में बदला मौसम, हल्की बारिश से मिली राहत:  बेमौसम बारिश से किसानों की फसल पर संकट; तेज हवाओं से सोलर पोल गिरा – Damoh News




दमोह जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार सुबह शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। सुबह 4 बजे करीब 15 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भी ठंडक महसूस की। जिले के अन्य हिस्सों में तेज आंधी और झमाझम बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को तेंदूखेड़ा और जबेरा ब्लॉक में करीब आधे घंटे तक तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। किसान को गेहूं की फसल कटाई की चिंता इस बारिश से खेतों में खड़ी किसानों की फसलें भीग गईं। यदि शुक्रवार को और तेज बारिश होती है, तो कटाई के लिए तैयार फसलों को नुकसान होने की आशंका है, जिससे अनाज के दाने काले पड़ सकते हैं। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। तेज आंधी से जनपद कार्यालय के सामने सोलर पोल गिरा बटियागढ़ ब्लॉक में तेज आंधी के कारण जनपद कार्यालय के सामने लगा सोलर बिजली का पोल गिर गया। इसके अलावा, जिले के अन्य स्थानों से भी तेज आंधी में छप्पर उड़ने की खबरें मिली हैं। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। यदि आगे और बारिश होती है, तो तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।



Source link