मुरैना जिले में घरेलू विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। कैलारस क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी और उसके भाइयों द्वारा सार्वजनिक रूप से पिटाई किए जाने के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। जानकारी के अनुसार, कैलारस के कुम्हानपुरा रोड स्थित गौतम बुद्ध नगर इलाके में रहने वाले 28 वर्षीय विनोद जाटव के साथ उसकी पत्नी चमेली जाटव और उसके दो भाइयों रिंकू जाटव व उपेंद्र उर्फ उप्पे जाटव ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे घर के बाहर मारपीट की। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो भी बना लिया। घटना के बाद आहत था युवक
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद विनोद जाटव गहरे सदमे में था और घर से बाहर नहीं निकला। अगले दिन शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे उसने अपने घर के शौचालय में मफलर से फांसी लगाकर जान दे दी। जयपुर से लौटा था, चल रहा था पारिवारिक विवाद
मृतक जयपुर में मजदूरी करता था और दो दिन पहले ही घर लौटा था। पत्नी पर शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को भी झगड़ा हुआ, जिसके बाद पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाकर मारपीट कराई। पत्नी और एक भाई हिरासत में, एक फरार
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पत्नी और एक भाई को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाहा के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
Source link