Last Updated:
Dhurandhar The Revenge Film: भोपाल में धुरंधर द रिवेंज फिल्म को लेकर एक अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म देखकर निकल रहे दर्शक संजय यादव ने लोकल 18 से कहा कि यह अच्छी फिल्म है. देखने में मजा आया. यह पैसा वसूल मूवी है.
भोपाल. लंबे इंतजार के बाद मशहूर फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को लेकर पहले से ही भारी भरकम प्री-बुकिंग चल रही थी, जिसका नजारा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हर थिएटर में भी देखने को मिला. करीब चार घंटे की फिल्म अब दर्शकों को कितनी रास आई और क्या इतनी लंबी फिल्म देखकर सिनेमा हॉल में नींद आने लगी, लोकल 18 ने दर्शकों से ही बातचीत कर जाना. धुरंधर 2 फिल्म को लेकर जहां एक ओर दर्शकों में भारी क्रेज है, तो वहीं दूसरी ओर कई दर्शकों ने फिल्म को कमजोर बताया. धुरंधर 2 फिल्म के क्रेज की बात करें और क्रेजी फैंस की बात न हो, भला यह कैसे हो सकता है. आदित्य धर की इस फिल्म को लेकर भोपाल में हमें एक ऐसा फैन मिला, जो पिछले दो हफ्ते से ज्यादा समय से फिल्म देखने की तैयारी कर रहा था. फिल्म को लेकर फैन निखिल ने कहा कि यह मूवी आपको बिल्कुल एक अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट फेंककर मारेगी, बस आपको लास्ट तक फिल्म को देखना है.
धुरंधर द रिवेंज फिल्म का पहला दिन राजधानी भोपाल में भारी ऑडियंस के साथ बीता. फिल्म देखकर निकले अतुल ने लोकल 18 से कहा कि मूवी पहले पार्ट से थोड़ी सी वीक है लेकिन ओवरऑल अच्छी फिल्म है. यह फिल्म ऑडियंस तो खींचेगी लेकिन उसके साथ ही कई जगह मजा भी आएगा. यह फिल्म बोर ज्यादा करती है. वह बताते हैं कि फिल्म का फाइनल चैप्टर और चौथा चैप्टर अच्छा है, बाकी कई जगह बोरियत है.
धुरंधर 2 फिल्म को लेकर अलग लेवल का क्रेज
भोपाल में धुरंधर 2 फिल्म को लेकर क्रेज एक अलग ही लेवल पर देखने को मिल रहा है. राजधानी के एक थिएटर से फिल्म देखकर निकले दर्शक संजय यादव ने कहा कि यह अच्छी फिल्म है. देखने में मजा आया. फिर वह उंगली उठाकर कहते हैं कि यह पैसा वसूल फिल्म है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.