रमजान के पाक महीने के समापन और चांद के दीदार के साथ ही मऊगंज जिले सहित देशभर में 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर काजी मौलाना आरिफ मंसूरी ने ईद की नमाज का समय तय कर दिया है और सभी से अमन-चैन के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। शहर काजी मौलाना आरिफ मंसूरी ने बताया कि रमजान का महीना हमें इंसानियत, सब्र और जरूरतमंदों की मदद करना सिखाता है। महीने भर के रोजों और इबादत के बाद अब खुशियां बांटने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि ईद का यह त्योहार आपसी भाईचारे और मोहब्बत का प्रतीक है। नमाज का समय तय मऊगंज और आसपास के इलाकों में ईद की नमाज के लिए अलग-अलग समय तय किए गए हैं- जामा मस्जिद (ईदगाह): सुबह 8:30 बजे मऊगंज नगर: सुबह 8:30 बजे देवरा खटखरी: सुबह 8:30 बजे नईगढ़ी: सुबह 8:45 बजे घूरेहटा: सुबह 8:00 बजे पहाड़ी: सुबह 7:30 बजे खुशियों और मिठास का त्योहार ईद के मौके पर लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों में खुदा की इबादत करेंगे। घरों में विशेष पकवान और सेवइयां बनाई जाएंगी। शहर काजी ने सभी से गुजारिश की है कि इस त्योहार को पूरे उत्साह और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं ताकि समाज में शांति और एकता का संदेश जाए।
Source link