मुरैना में दो गुटों में जमकर मारपीट: लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले, वीडियो के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस – Morena News

मुरैना में दो गुटों में जमकर मारपीट:  लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले, वीडियो के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस – Morena News




नेशनल हाईवे 44 पर स्थित बागचीनी चौखट्टा के पास युवाओं के दो गुटों में आपस में जमकर मारपीट हो गई। दोनों गुटों के बीच लात-घूंसे और डंडे चले। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में झगड़ा कर रहे युवकों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। बागचीनी पुलिस अब वीडियो के आधार पर जांच में जुटकर झगड़ा करने वाले युवकों की पहचान में लगी है। बागचीनी थाना इलाके के नेशनल हाईवे 44 पर स्थित बागचीनी चौखट्टा पर गुरुवार शाम 4 बजे के करीब युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद का कारण अज्ञात है, लेकिन यह विवाद कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। डंडे भी चलाए गए। इस पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद बागचीनी थाना पुलिस अब इसके आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान करने में जुट गई है। पहले दोनों पक्षों में हाथापाई फिर लाठी डंडों से मारपीट
बागचीनी चौखट्टा पर दो युवकों के बीच विवाद के बाद दोनों तरफ से युवक एकत्रित हो गए। पहले दोनों पक्षों में हाथापाई हुई, उसके बाद दोनों तरफ से डंडे निकल आए और डंडों से मारपीट की गई। बागचीनी थाना प्रभारी टीआई शशि कुमार के अनुसार, चौखट्टा इलाके में युवकों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें मारपीट हुई है। वीडियो सामने आया है और पुलिस उसी के आधार पर जांच कर रही है। लड़ने वाले युवकों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link