Last Updated:
Sakshi Dhoni post for ms dhoni father: साक्षी धोनी ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. साक्षी ने अपने ससुर पान सिंह धोनी के जन्मदिन पर यह पोस्ट किया, जिसमें उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की सफलता के पीछे की ताकत होने का क्रेडिट दिया. साक्षी ने एक फोटो भी शेयर की है.
साक्षी धोनी ने ससुर के जन्मदिन पर किया भावुक पोस्ट.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह फोटोज पोस्ट करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. दरअसल, इंस्टाग्राम पर साक्षी धोनी ने अपने ससुर के जन्मदिन पर खास पोस्ट किया. उन्होंने पान सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि धोनी आज जो भी हैं उनके पिता की वजह से ही हैं. उन्होंने धोनी के पिता को उनकी ताकत बताया. धोनी को भी अक्सर यह कहते सुना गया है कि उनका करियर बनाने में में उनके माता-पिता का अहम योगदान रहा है.
साक्षी ने पोस्ट में लिखा, ‘एक छोटे से लड़के से, जिसने हिम्मत जुटाकर अकेले ही अपना गांव छोड़ दिया था… वहां से एक ऐसी विरासत बनाने तक, जिसका पूरा देश सम्मान करता है- आपकी यह यात्रा अपने आप में एक सच्ची प्रेरणा है. मेरे पति की सफलता के पीछे की असली ताकत आप ही हैं, और आपकी ही वजह से आज वह इस मुकाम पर हैं. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं. जन्मदिन की शुभकामनाएं.’