मैकुलम 158*, रिंकू सिंह के 5 लगातार छक्के से आरसीबी के 49 रन पर ढेर होने तक

मैकुलम 158*, रिंकू सिंह के 5 लगातार छक्के से आरसीबी के 49 रन पर ढेर होने तक


Last Updated:

Top 10 Moments In IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक एक से बढ़कर एक यादगार लम्हे देखने को मिले हैं. इसमें 2008 के पहले सीजन में ब्रेंडन मैकुलम की खेली गई 158 रन की नाबाद पारी से लेकर रिंकू सिंह के मारे गए यश दयाल को 5 लगातार छक्के शामिल हैं.

ब्रेंडन मैकुलम 158* बनाम आरसीबी (2008): आईपीएल के पहले मैच में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम ने केकेआर के लिए आरसीबी के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 73 गेंदों पर नाबाद 158 रन बनाए थे. इस पारी ने आईपीएल को आज जिस ब्रांड के रूप में जाना जाता है, उसमें बड़ी भूमिका निभाई. (तस्वीर साभार: X/@KKRiders)

क्रिस गेल 175* बनाम पीडब्ल्यूआई (2013): आईपीएल 2013 में आरसीबी और पुणे वॉरियर्स इंडिया के बीच बेंगलुरु में 23 अप्रैल को खेले गए मैच में गेल ने सिर्फ 66 गेंदों पर 175 रन बनाए. उन्होंने उस मैच में 30 गेंदों में शतक पूरा कर आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया और साथ ही आईपीएल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी दर्ज किया, जो आज तक कायम है. (तस्वीर साभार: X/@RCBTweets)

रिंकू के 5 छक्के यश दयाल की गेंदबाजी पर: केकेआर को आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 9 अप्रैल को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों पर 29 रन चाहिए थे. जब सबने उम्मीद छोड़ दी थी, रिंकू सिंह ने यश दयाल के ओवर की आखिरी पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर नितीश राणा की टीम को जीत दिला दी. इन पांच छक्कों ने रिंकू की जिंदगी बदल दी और उस सीजन केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद उन्होंने अगस्त 2023 में भारत के लिए डेब्यू किया. (तस्वीर साभार: X/@IPL)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सूर्यवंशी का 35 गेंदों में शतक बनाम जीटी: राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने तीसरे आईपीएल मैच में, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया. बिहार के इस खिलाड़ी ने टी20 मैच में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया और आईपीएल में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक का यूसुफ पठान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. (तस्वीर साभार: PTI)

आरसीबी 49 ऑल आउट: 132 रन के लक्ष्य के जवाब में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2017 आईपीएल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 23 अप्रैल को सिर्फ 49 रन पर ऑल आउट हो गई. आरसीबी का यह स्कोर आईपीएल इतिहास में अब तक का सबसे कम टीम स्कोर है. (तस्वीर साभार: AFP)

जडेजा के 6 और 4 से आईपीएल 2023 फाइनल जीत: रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 29 मई को बारिश से प्रभावित आईपीएल 2023 फाइनल के आखिरी ओवर की अंतिम दो गेंदों पर 6 और 4 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. (तस्वीर साभार: PTI)

धोनी के अक्षर पटेल के आखिरी ओवर में 23 रन (2016): एमएस धोनी ने आईपीएल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में विशाखापट्टनम में 23 मई को अक्षर पटेल के आखिरी ओवर में 23 रन बनाकर संजीव गोयनका की टीम को यादगार जीत दिलाई. धोनी ने दूसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर छक्के और चौथी गेंद पर चौका लगाकर मैच जीत लिया. (तस्वीर साभार: AFP)

मलिंगा की आखिरी गेंद पर विकेट 2019 फाइनल में: चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद में 12 मई को खेले गए आईपीएल 2019 फाइनल में जीत के लिए आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे, लेकिन लसिथ मलिंगा ने शार्दुल ठाकुर को सामने फंसा कर एक रन से मैच और खिताब रोहित शर्मा एंड कंपनी के नाम कर दिया. (तस्वीर साभार: स्क्रीनग्रैब)

आदित्य तारे का फॉकनर की गेंद पर छक्का, एमआई को प्लेऑफ में पहुंचाया (2014): मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2014 के आखिरी लीग मैच में 25 मई को वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 190 रन का लक्ष्य 14.3 ओवर में हासिल करना था. स्कोर बराबर करने के बाद आदित्य तारे ने जेम्स फॉकनर के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर मुंबई को चौथे स्थान पर पहुंचाया और प्लेऑफ में जगह दिलाई. (तस्वीर साभार: मुंबई इंडियंस)

क्रिस गेल के प्रसांत परमेश्वरन के ओवर में 37 रन (2011): गेल ने आईपीएल 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ बेंगलुरु में 8 मई को 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज गेंदबाज प्रसांत परमेश्वरन के एक ओवर में 4 छक्के और 3 चौके लगाकर 37 रन जोड़े. आईपीएल 2021 में सीएसके के रविंद्र जडेजा ने भी आरसीबी के हर्षल पटेल के एक ओवर में 37 रन बनाए थे. (तस्वीर साभार: AFP)



Source link