मैहर में बदला मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश: सुबह से चलीं तेज हवाएं, गर्मी से राहत मिली; आज बादल-हल्की बारिश की संभावना – Maihar News

मैहर में बदला मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश:  सुबह से चलीं तेज हवाएं, गर्मी से राहत मिली; आज बादल-हल्की बारिश की संभावना – Maihar News




मैहर जिले सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तड़के करीब 5 बजे से आसमान में बादल छा गए और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह से हो रही इस बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया। लोगों को बढ़ती गर्मी से काफी राहत मिली है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले कुछ घंटों तक हल्की बारिश की संभावना शुरुआत में तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश कुछ देर तक तेज रही। फिलहाल, कई इलाकों में हल्की रिमझिम बारिश जारी है। बारिश के कारण सड़कों पर भी पानी जमा होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।



Source link