सतना में मौसम बदला, तेज हवा के साथ बूंदाबांदी: गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई – Satna News

सतना में मौसम बदला, तेज हवा के साथ बूंदाबांदी:  गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई – Satna News




सतना जिले में शुक्रवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाएं चलीं और रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही। आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। मौसम बदलने से तापमान में भी कमी आई है। अधिकतम तापमान करीब 7 डिग्री गिरकर 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई है। गुरुवार को मौसम बिल्कुल साफ था और तेज धूप के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो रही थी। उस दिन अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम बदलने से जहां आम लोगों को राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश होने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने का डर बना हुआ है।



Source link