IPL से पहले टीमों की बढ़ी आफत! किसी की छुट्टी तो किसी की होगी देर से एंट्री

IPL से पहले टीमों की बढ़ी आफत! किसी की छुट्टी तो किसी की होगी देर से एंट्री


Last Updated:

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, लेकिन उससे पहले कई टीमों को बड़ा झटका लगा है. टीम के अलग-अलग टीमों के कई बड़े खिलाड़ी चोट के कारण या तो सीजन से बाहर हो गए फिर वह शुरुआत मैच में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट के बारे में.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लगा है. उसमें कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम सबसे टॉप पर है. आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले केकेआर के मेन बॉलर हर्षित राणा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे.

इस लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का है. सैम करन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड होकर राजस्थान रॉयल्स में गए थे, लेकिन ग्रोइन इंजरी के कारण उनका आईपीएल 2026 में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है.

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को भी आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. नाथन एलिस को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है, जिसके कारण वह सीएसके के लिए पूरे सीजन में मैदान पर नहीं उतर पाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में शामिल श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का भी खेलना संदिग्ध माना जा रहा है. वानिंदु हसरंगा को लेकर हालांकि, आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है कि वह आईपीएल 2026 से बाहर हुए हैं, लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण उनका खेलना संदिग्ध बताया जा रहा है.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में टीम में चुने गए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैक एडवर्ड का भी आईपीएल 2026 में खेलना संदिग्ध है. हालांकि, जैक एडवर्ड के चोट को लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उनका खेलना भी संदिग्ध माना जा रहा है.

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ही चुने गए श्रीलंका के इशान मलिंगा का भी आईपीएल 2026 में खेलना मुश्किल लग रहा है. इशान मलिंगा को कंधे में चोट लगी है, जिसके कारण मलिंगा पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं.

मुंबई इंडियंस के लिए चुने गए युवा क्रिकेटर अथर्व अंकोलेकर भी आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. अथर्व अंकोलेकर को भी घुटने में चोट लगी है. ऐसे में अथर्व को घुटने की सर्जरी करानी पड़ेगी, जिसकी वजह से वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट भी चोटिल हैं. ऐसे में टीम के लिए उनका शुरुआती मैचों में खेल पाना मुश्किल है. मैथ्यू शॉर्ट का अंगूठा चोटिल हो गया था, जिससे वह अभी पूरी तरह से नहीं ऊबर पाए हैं.

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी अपनी टीम के लिए शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. हालांकि, फर्ग्यूसन को किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी है. दरअसल, फर्ग्यूसन हाल ही में टी20 विश्व कप के दौरान पिता बने थे, जिस के कारण वह पेटरनिटी लीव पर हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में शामिल मथीशा पाथिराना भी अपनी टीम के लिए शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. मथिसा पाथिराना काफ स्ट्र्रेन से खुद को रिकवर कर रहे हैं. ऐसे में पूरी तरह से फिट होने के बाद ही वह केकेआर के लिए मैदान पर उतरेंगे.

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में झटका लगा है. दरअसल, टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. चोट की वजह से ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 विश्व कप में भी खेले थे.

शुरुआती मैचों में नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पैट कमिंस का भी नाम शामिल है. पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं. कमिंस बैक इंजरी से रिकवर कर रहे हैं. यही वजह है कि वह शुरू के मैचों में नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह ईशान किशन सनराइजर्स की कप्तानी करेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के ही मिचेल स्टार्क भी आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे. मिचेल स्टार्क लीग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हैं. बता दें कि स्टार्क चोटिल नहीं है. वह वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे.



Source link