Lexus ने अपनी पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान Lexus ES 500e को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹89.99 लाख रखी गई है. ये आठवीं पीढ़ी की ES है, जो TNGA-K प्लेटफॉर्म पर बनी है. टोयोटा कैमरी भी इसी प्लेटफॉर्म को शेयर करती है. कंपनी का ये लक्जरी सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण कदम है. मार्केट में इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज E-क्लास और BMW 5 सीरीज जैसी कारों से होगा.
नई ES 500e का डिज़ाइन काफी मॉडर्न और स्पोर्टी है. इसमें शार्प Z-शेप LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs), कनेक्टेड LED टेललाइट्स, कम्पैक्ट एयर डैम और स्लीक प्रोफाइल है. कार की लंबाई 5145 mm, चौड़ाई 1920 mm, ऊंचाई 1575 mm और व्हीलबेस 2950 mm है. ये पिछले मॉडल से बड़ी और ज्यादा स्टाइलिश लगती है, जिसमें कूप-लाइक सिल्हूट और प्रीमियम फिनिशिंग है आइए, इसके इंटीरियर से लेकर फीचर्स तक की डिटेल पर एक नजर डालते हैं.
केबिन और कम्फर्ट
इसके इंटीरियर में मिनिमलिस्ट और लग्जरी फील है. इसमें बड़ा 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो और प्रीमियम Mark Levinson साउंड सिस्टम (17 स्पीकर्स) शामिल है. रियर सीटों में ऑटोमैन रिक्लाइन और ऑटोमन फीचर हैं, जो बॉस मोड जैसा कम्फर्ट देते हैं. इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास रूफ, पावर्ड सीट्स और हाई-क्वालिटी मैटेरियल्स से केबिन बहुत लग्जरी और कम्फर्टेबल है. फिजिकल बटन्स कम करके हिडन स्विच दिए गए हैं, जो कार ऑन होने पर लाइट अप होते हैं.
फीचर्स और सेफ्टी
कार एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से भरपूर है. इसे थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, मल्टीपल USB पोर्ट्स और Lexus के सिग्नेचर रिफाइंडमेंट के साथ खरीदा जा सकेगा. इंटीरियर टेक-फोकस्ड है, जिसमें ड्राइवर-मॉनिटर सिस्टम भी शामिल है. ये Lexus Safety System+ (ADAS) सूट के साथ आती है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ड्राइवर मॉनिटरिंग और अन्य फीचर्स हैं.
बैटरी, मोटर और रेंज
ES 500e में 74.68 kWh की लिथियम-आयन बैटरी है. ये डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स (AWD – DIRECT4) के साथ आती है, जो कुल 338 bhp पावर और अच्छा टॉर्क देती है. क्लेम्ड रेंज 580 km (फुल चार्ज पर) है. फास्ट चार्जिंग से 10-80% सिर्फ 28 मिनट में (150 kW चार्जर से) हो जाता है. ये हाई परफॉर्मेंस, स्मूद ड्राइविंग और कम वाइब्रेशन देती है, जो लेक्सस की EV फिलॉसफी के अनुरूप है. इसे भारत CKD रूट से लाया गया है.