Last Updated:
Indore News: इंदौर में पंजाबी सिंगर करण औजला का लाइव कॉन्सर्ट होना था. लेकिन उससे पहले ही नगर निगम की टीम कार्यक्रम स्थल पर पहुंची गई और शो जुड़े कई उपकरण जब्त कर लिए. इस कार्रवाई का कारण आयोजकों की तरफ टैक्स ना जमा करना बताया जा रहा है.
इंदौर में करण औजला के शो से पहले कार्रवाई
रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता/इंदौर
Indore News: इंदौर में प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर करण औजला का शो होना था, लेकिन इससे पहले ही नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. निगम की टीम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्टेज और साउंड सिस्टम से जुड़ा कुछ सामान जब्त कर लिया. बताया गया कि आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए आवश्यक एंटरटेनमेंट टैक्स जमा नहीं किया था. नगर निगम ने पहले नोटिस भी दिया था, लेकिन भुगतान नहीं होने पर एक्शन लिया गया है.
लाखों रुपए की बिकी है टिकट
बताया जा रहा है कि इंदौर में करण औजला के कार्यक्रम की 3 हजार से लेकर लाखों रुपए तक की टिकी बिकी है. जैसे ही नगर निगम की टीम पहुंची, तो आयोजकों की तरफ से कहा गया है कि हम अभी तीन लाख का चेक दे देते हैं. अधिकारियों का कहना है कि आयोजकों को पहले ही टैक्स जमा करने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया था. इसके बावजूद समय पर भुगतान नहीं किया गया.
युवाओं के बीच लोकप्रिय है कॉन्सर्ट
यह कॉन्सर्ट युवाओं के बीच काफी चर्चित था और इसके टिकट भी काफी महंगे बताए जा रहे थे। शहर के कई संगीत प्रेमी इस कार्यक्रम का इंतजार कर रहे थे. आयोजकों की तरफ से जल्दी-जल्दी से टैक्स जमा करवाए जाने की बात कही गई है.
सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं करण औजला के गाने
करण औजला एक मशहूर पंजाबी सिंगर है. इसके अलावा वह गाने लिखते भी हैं. पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में वह अपने हिट गाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गीत लिखने से की थी. बाद में उन्होंने गाने गाए और धीरे-धीरे वह लोकप्रिय होते चले गए.उनके गाने अक्सर सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करते रहते हैं. वह अपने गानों में पंजाबी स्टाइल और आधुनिक रैप का मिश्रण करते हैं. उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय स्टेज शो भी किए हैं.