ईदगाह पहुंकर नमाज अदा, सेवाइयों से मेहमानों का स्वागत: ईद के मौके पर मांगी देश की अमन-शांति की दुआ – Maihar News

ईदगाह पहुंकर नमाज अदा, सेवाइयों से मेहमानों का स्वागत:  ईद के मौके पर मांगी देश की अमन-शांति की दुआ – Maihar News


मैहर जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर, पुरानी बस्ती और अमरपाटन समेत जिले के विभिन्न कस्बों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह ईदगाह पहुंचकर विशेष नमाज अदा की।

.

खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर देश की तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। एक महीने तक रोजे रखने के बाद रोजेदारों के चेहरों पर ईद की खुशी साफ झलक रही थी।

पुरानी बस्ती स्थित ईदगाह में सुबह 8:00 बजे मुख्य नमाज अदा की गई। सुबह से ही सफेद कुर्ते-पायजामे और रंग-बिरंगी टोपियां पहने बच्चे, युवा और बुजुर्ग ईदगाह की ओर बढ़ते नजर आए। नमाज के बाद ‘आमीन’ की गूंज शांत होते ही चारों ओर ‘ईद मुबारक’ के स्वर सुनाई देने लगे।

नमाज के बाद ईदगाह परिसर और सड़कों पर लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। बच्चों में ईदी को लेकर खासा उत्साह देखा गया, वहीं घरों में मीठी सेवइयां और विभिन्न पकवानों के साथ मेहमानों का स्वागत किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने हुसैन चौक पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से मुलाकात की। उन्होंने गले मिलकर सभी को ईद की बधाई दी और इस पर्व को आपसी सद्भाव का प्रतीक बताया। त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। ईदगाहों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा ताकि यातायात बाधित न हो और नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।



Source link