ईद के चलते सुबह कई सड़कें रहेंगी डायवर्ट: शामको भारत भवन में देखें नाटक द्रौपदी; जानिए शहर में कहां-क्या रहेगा खास – Bhopal News

ईद के चलते सुबह कई सड़कें रहेंगी डायवर्ट:  शामको भारत भवन में देखें नाटक द्रौपदी; जानिए शहर में कहां-क्या रहेगा खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

शनिवार सुबह 6 बजे से ऐसी रहेगी व्यवस्था

  • पैदल और वाहनों से नमाज अदा करने वाले धार्मिक अनुयायी भोपाल गेट से तरुण पुष्कर होकर ईदगाह, गोलघर से परी बाजार होकर ईदगाह, वीआईपी गेस्ट हॉउस व टीबी अस्पताल होकर ईदगाह आ-जा सकेंगे।
  • इसके अलावा जिन लोगों को नमाज अदा नहीं करनी है या ईदगाह के आसपास की कॉलोनियों में जाना हो, वे नजदीकी गलियों से आना-जाना करेंगे। इसी प्रकार ताजुल मसाजिद, मोती मस्जिद व जामा मस्जिद पर भी नमाज अदा की जाएगी।पढ़ें पूरी खबर

रेल यात्रियों को सुविधा

  • यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस को बोहानी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 1 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
  • रेलवे ने भोपाल मंडल होकर दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इनमें प्रयागराज–हडपसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन और रक्सौल–उधना स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।
  • इन ट्रेनों के चलने से मध्य प्रदेश के बीना, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, इटारसी और सीहोर जैसे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा कनेक्शन मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे का निर्णय

  • नवरात्रि मेले के दौरान मैहर स्थित माता शारदा मंदिर में दर्शन के लिए जाले वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह व्यवस्था 19 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी। पढ़ें पूरी खबर

यह सड़कें रहेंगी डायवर्ट

  • बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था अस्थायी रूप से बदल दी गई है। ज्योति टॉकीज के पास धंसी सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले चार पहिया, भारी और सवारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया गया है।पढ़ें पूरी खबर
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

कवि सम्मेलन

  • भारत भवन में आयोजित ‘अथ’ नाट्य समारोह के तहत 21 मार्च को शाम 7 बजे नाटक द्रौपदी का मंचन किया जाएगा। नाटक के लेखक मानव कौल हैं, जबकि निर्देशन शुभम वर्मा कर रहे हैं। समारोह 17 से 22 मार्च तक प्रतिदिन शाम 7 बजे रंगमंडल, भारत भवन में चल रहा है। प्रवेश निःशुल्क है, लेकिन 8 वर्ष से कम आयु के बच्चों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

शलाका चित्र प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्र प्रदर्शनी चल रही है।

प्रदर्शनी में गौंड चित्रकार कुम्हार सिंह धुर्वे के चित्र प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

डिंडौरी के पाटनगढ़ निवासी धुर्वे के चित्रों में पशु-पक्षी, जंगल और पहाड़ी जीवन की झलक मिलती है।

खेती-किसानी से जुड़े धुर्वे ने चित्रकला अपने बच्चों के साथ सीखते हुए पहचान बनाई।

कैंपस/जॉब

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू), भोपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 2025-26 सत्र की वार्षिक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले छात्रों को वोकेशनल, ओपन इलेक्टिव, मेजर और माइनर विषयों को अपडेट करना अनिवार्य होगा, ताकि फॉर्म भरने की सुविधा मिल सके।

सामान्य शुल्क के साथ आवेदन 7 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा किए जा सकेंगे। अपडेट न करने पर फॉर्म नहीं खुलेगा। परीक्षा करीब 60 हजार छात्रों की होने की संभावना है।

9वीं कक्षा के बच्चों को इसरो में दो हफ्ते की ट्रेनिंग का मौका

इसरो ने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम YUVIKA की घोषणा की। यह दो सप्ताह का विशेष रेसीडेंशियल प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। जिसमें देशभर के चयनित छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष तकनीक और उनके व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी इसरो के 7 केंद्रों में दी जाएगी।

इस कार्यक्रम के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो 1 जनवरी तक कक्षा 9 में पढ़ रहे हों, किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययनरत हों और भारत में पढ़ाई कर रहे भारतीय नागरिक हों।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 फरवरी से शुरू हो गया, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। पहली चयन सूची 13 अप्रैल और दूसरी चयन सूची 20 अप्रैल को जारी होगी।

चयनित छात्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 22 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को ISRO के वैज्ञानिकों के साथ सीधे संवाद का मौका मिलेगा।

काम की जरूरी लिंक्स

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

थाने

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



Source link