उज्जैन पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक: पत्नी के साथ नंदी हाल में बैठकर किया पूजन अभिषेक – Ujjain News

उज्जैन पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक:  पत्नी के साथ नंदी हाल में बैठकर किया पूजन अभिषेक – Ujjain News




उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक परिवार के साथ शनिवार को ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन करने महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर पूजन अभिषेक कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पाठक पत्नी नम्रता पाठक के साथ महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल का जाप किया। दोनों ने करीब 15 मिनट तक नंदी हाल में पूजन कर नंदी जी का पूजन कर चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने परिसर के अन्य मंदिरों का भी पूजन कर आशीर्वाद लिया। पुजारी संजय शर्मा ने पूजन संपन्न कराया। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर ब्रजेश पाठक का पुजारी संजय शर्मा और रमन त्रिवेदी ने स्वागत एवं सत्कार किया। दर्शन के बाद ब्रजेश पाठक ने कहा कि भगवान महाकाल से उत्तर प्रदेश वासियों के लिए खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।



Source link