Last Updated:
Ishan Kishan impose fine of Rs 1000: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआत कुछ मैचों में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. इससे पहले ईशान झारखंड के लिए कप्तानी करते हुए कमाल कर चुके हैं.
ईशान किशन बने हैं पैट कमिंस की जगह सनराइजर्स के कप्तान
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बिगुल बजा दिया है. नए सीजन की तैयारी के लिए सनराइजर्स के खिलाड़ी शनिवार को इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच के लिए मैदान पर उतरे. प्रैक्टिस मैच में टीम के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने बल्लेबाजी में धूम मचा दी. खास तौर से ईशान किशन ने तो 24 गेंद में 72 रन कूट दिए. ईशान किशन फिलहाल सनराइजर्स के कप्तान भी हैं.
दरअसल, चोट के कारण नियमित कप्तान पैट कमिंस टीम के साथ देरी से जुड़ेंगे. ऐसे में एसआरएच की मैनेजमेंट ने ईशान को कप्तानी की जिम्मेदारी दी है. इससे पहले ईशान किशन घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए कप्तानी करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम को चैंपियन बना चुके हैं. वहीं, अब जब उन्हें सनराइजर्स की कमान मिली है तो झारखंड के असिस्टेंट कोच सनी गुप्ता ने ईशान की लीडरशिप स्किल्स को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है.
लेट होने वाले खिलाड़ियों फाइन लगाते हैं ईशान
‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बात करते हुए सनी गुप्ता ने ईशान किशन की कप्तानी को लेकर कहा, “ईशान की जमीन से जुड़ी सोच ने उसे आगे बढ़ने में मदद की है. हमने देखा है कि छोटी-छोटी सफलता खिलाड़ियों को बदल देती है, लेकिन किशन के मामले में चीजें अलग हैं. एक चीज जो ईशान ने साफ रखी थी, वह यह कि ड्रेसिंग रूम हमेशा खुश रहना चाहिए चाहे जीत हो या हार. नियम सिर्फ दिखावे के लिए नहीं थे. उन्होंने अपने साथियों से कहा अगर आउट भी हो जाओ तो ठीक है, लेकिन सोच साफ होनी चाहिए.”
बता दें कि ईशान किशन को पहले अनुशासनहीन खिलाड़ी माना जाता था, लेकिन अब वह पूरी तरह से बदल गए हैं. झारखंड के सहायक कोच ने कहा, “ईशान ने टीम के लिए एक नियम रखा था. नियम ये था कि जो भी खिलाड़ी टीम बस में देरी से आएगा उसे 1000 रुपए जुर्माना देना होगा. उन्होंने ये नियम खुद पर भी लागू किया था.” ऐसे में अब देखना ये होगा कि क्या ईशान सनराइजर्स में झारखंड की कप्तानी वाला तेवर रखते हैं या फिर नहीं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें