गौतम गंभीर ने डर के मारे खाया था बत्तख का मांस, गेंदबाज ने किया था सावधान !

गौतम गंभीर ने डर के मारे खाया था बत्तख का मांस, गेंदबाज ने किया था सावधान !


होमखेलक्रिकेट

गौतम गंभीर ने डर के मारे खाया था बत्तख का मांस, गेंदबाज ने किया था सावधान !

Last Updated:

IPL Story Gautam Gambhir three ducks in a row: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने वाले कोच गौतम गंभीर के इंडियन प्रीमियर लीग 2014 का एक मजेदार किस्सा सामने आया है. उन्होंने एक बार बताया था कि कैसे तीन मैच में शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने आशीष नेहरा के डराने के बाद बत्तख का मांस चखा था.

Zoom

आशीष नेहरा के चिढ़ाने पर गौतम गंभीर ने चखा था बत्तख का मांस

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आईपीएल का एक मजेदार किस्सा साझा किया था. 2014 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन की शुरुआत उनके लिए कितनी खराब रही थी. उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गंभीर टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हो गए थे. गंभीर ने एक मजेदार घटना का जिक्र किया जिसमें पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा शामिल थे. गंभीर ने बताया कि आशीष नेहरा ने उनसे कहा था कि वह रात के खाने में डक ऑर्डर करें ताकि चौथी बार शून्य पर आउट होने से बच सकें.

गंभीर ने हरभजन सिंह के शो पर खुलासा किया था, “दिल्ली के चार-पांच लड़के डिनर टेबल पर बैठे थे. आशीष नेहरा ने डक ऑर्डर किया. उन्होंने मुझसे कहा कि डिनर में डक खा लो, नहीं तो अगले मैच में फिर से डक मिल सकता है. मैंने बस थोड़ा सा चखा. उस मैच में मैंने एक रन बनाया और नेहरा ने मुझे उसके बाद मैसेज भी किया.”

View this post on Instagram





Source link