चोट पर चोट, लगातार हार, टीम पर ‘भूत प्रेत’ का साया! कोच ने कराई ‘झाड़-फूंक’ वाले की एंट्री

चोट पर चोट, लगातार हार, टीम पर ‘भूत प्रेत’ का साया! कोच ने कराई ‘झाड़-फूंक’ वाले की एंट्री


होमखेलक्रिकेट

चोट और हार, टीम पर ‘भूत प्रेत’ का साया! कोच ने ‘झाड़-फूंक’ वाले को बुलाया

Last Updated:

kent cricket club: खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने और टीम को लगातार मिल रही हार के बाद केंट टीम के हेड कोच एडम होलियोक ने अनोखा रास्ता अपनाया. उन्होंने खिलाड़ियों को लंबे समय तक चोटिल होने से बचाने के लिए ‘फेथ हीलर’ (झाड़-फूंक करने वाले) की मदद ली. 54 साल के इस पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर ने बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि टीम की किस्मत बदल सके.

Zoom

केंट क्रिकेट टीम के कोच ने ‘फेथ हीलर’ मदद ली.

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया से एक बेहद अजीबोगरीब खबर सामने आई है. इंग्लैंड के मशहूर क्रिकेट क्लब केंट (Kent) ने आगामी सीजन में अपनी किस्मत बदलने के लिए एक ‘झाड़-फूंक करने वाले’ (Faith Healer) की मदद ली है. केंट क्रिकेट टीम के हेड कोच एडम होलियोक ने खुलासा किया कि पिछले सीजन में उनकी टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था और खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे थे. टीम को बुरी नजर और ‘बुरी आत्माओं’ से बचाने के लिए सर्दियों की छुट्टियों के दौरान एक ‘स्पिरिट हीलर’ को बुलाया गया.

कोच होलियोक ने कहा, ‘हमे नहीं पता कि उन्हें असल में क्या कहते हैं, लेकिन हमने किसी को ‘बुरी आत्माओं’ को दूर भगाने के लिए बुलाया था ताकि टीम की किस्मत बदल सके.’ जब यह बात चर्चा में आई, तो केंट क्लब ने एक आधिकारिक बयान जारी किया. उन्होंने ‘फेथ हीलर’ शब्द की जगह उसे ‘नॉन-डिनोमिनेशनल जियोपैथिक सर्वेयर’ (एक ऐसा व्यक्ति जो जमीन की ऊर्जा का अध्ययन करता है) बताया.

केंट क्रिकेट टीम के कोच एडम होलियोक.

क्लब ने माना कि एक विशेषज्ञ ने उनके मैदान का दौरा किया ताकि नए सीजन से पहले टीम में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके. क्लब ने साफ किया कि वे अभी भी पूरी तरह से स्पोर्ट्स साइंस, मेडिकल प्रोग्राम और फिजियोथेरेपी पर ही भरोसा करते हैं. अंधविश्वास या इस तरह की गतिविधियों ने उनके ट्रेनिंग के तरीकों को नहीं बदला है. क्लब का यह भी कहना है कि वे अपने खिलाड़ियों और स्टाफ की निजी मान्यताओं का सम्मान करते हैं और अब इस मामले पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.

टीम पर चोट और खराब प्रदर्शन की मार
पिछला साल केंट क्रिकेट के लिए किसी बुरे सपने जैसा था. टीम ‘डिवीजन टू’ में सबसे निचले पायदान पर रही थी और खिलाड़ियों की चोटों ने टीम की कमर तोड़ दी थी. इसी ‘अभिशाप’ को खत्म करने के लिए कोच ने यह अनोखा रास्ता चुना. क्लब ने पिछले दो सीजन में काउंटी चैंपियनशिप के केवल तीन मैच जीते हैं, जिनमें से दो 2025 में जीते गए.

‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक केंट क्रिकेट की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें गेंदबाजों की भारी कमी के कारण मजबूरन दो खिलाड़ी लोन पर और तीन खिलाड़ी विदेशी मूल के बुलाने पड़े. अब देखना यह होगा कि क्या ‘फेथ हीलर’ की मदद काम आती है या नहीं. केंट टीम 3 अप्रैल को डरहम के खिलाफ मैच से घरेलू सीजन की शुरुआत करेगी. 10 अप्रैल को नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ अपने घर (सेंट लॉरेंस ग्राउंड) पर पहला मैच खेलेगी. यह ‘फेथ हीलर’ के दौरे के बाद इस मैदान पर टीम का पहला मुकाबला होगा. इंग्लैंड के स्टार ओपनर जैक क्राउली भी केंट की इसी टीम का हिस्सा हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link