जबलपुर में बिल्डर पर चाकू से हमला: रुपए मांगे, नहीं देने पर तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, एक दिन पहले भी किया फोन – Jabalpur News

जबलपुर में बिल्डर पर चाकू से हमला:  रुपए मांगे, नहीं देने पर तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, एक दिन पहले भी किया फोन – Jabalpur News




जबलपुर में शनिवार सुबह एक बिल्डर पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात उस समय हुई जब बिल्डर संदीप गुप्ता अपनी साइट से लौटकर घर जा रहे थे। घटना आधारताल क्षेत्र की है, जहां सुशीला परिसर के गेट के पास तीन आरोपियों ने संदीप को रोका और रुपए की मांग करने लगे। संदीप के मना करने पर बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनके पैर और कमर में गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद संदीप ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बिल्डर को अस्पताल में भर्ती कराया लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल बिल्डर को तुरंत दमोह नाका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित संदीप गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना गोहलपुर स्थित अपनी निर्माणाधीन साइट पर जाते हैं। शनिवार को भी वह काम देखकर लौट रहे थे, तभी गेट पर खड़े तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया और पैसे मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। एक दिन पहले भी फोन पर मांगे थे रुपए संदीप ने यह भी बताया कि एक दिन पहले यानी शुक्रवार को भी उन्हें कुछ लोगों के फोन आए थे, जिनमें रुपए की मांग की जा रही थी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296(बी), 118(1), 119(1), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

जबलपुर में शनिवार की सुबह एक बिल्डर पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर गंभीर रुप से उसे घायल कर दिया। घटना उस दौरान हुई जब बिल्डर संदीप गुप्ता साइड से वापस अपने घर अधारताल जा रहे थे, तभी तीन हमलावरों ने उन्हें रोका और रुपए की डिमांड कर दी। संदीप जब तक संभल पाते, तब तक उनके पैर में एक के बाद एक आरोपियों ने कई वार कर मौके से फरार हो गए। घटना होते ही संदीप ने शोर मचाना शुरु किया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने बिल्डर को दमोह नाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज जारी है। वारदात की जानकारी लगते ही गोहलपुर पुलिस घायल के पास पहुंची और बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। । बिल्डर संदीप गुप्ता ने पुलिस को बताया कि गोहलपुर स्थित सुशीला परिसर में उनकी साइड चल रही है, जहां वह रोजाना जाते है। आज भी काम देखने के लिए वह गए हुए थे। वापस लौटकर जब अपने घर जा रहे थे, उसी दौरान सुशीला परिसर के गेट पर तीन लोग खड़े हुए थे, जिन्होंने संदीप को रोका और पैसे मांगने लगे, जिन्हे मना करते हुए जैसे ही आगे बढ़े तो आरोपियों ने उनके पैर और कमर पर हमला कर दिया। गोहलपुर थाना पुलिस ने बिल्डर के बयान दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ 296(बी), 118(1), 119(1),351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संदीप ने पुलिस को यह भी बताया कि शुक्रवार को भी कुछ लोग का काल आया था, जो कि रुपए की डिमांड कर रहे थे, पर उन्होंने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।



Source link