Last Updated:
Shubman Gill message to Abhishek Sharma : अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार अर्धशतक जमाया लेकिन शुरुआती तीन मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए थे. शुभमन गिल ने उनके 3 डक के बाद मैसेज किया था, उन्होंने बताया कि लिखा था, “मैंने ही मैसेज किया था इसको 3 डक के बाद कि मुझे बैट दे दे, इससे पहले कोई और रिकॉर्ड बन जाए.”
अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अभिषेक शर्मा के लिए अच्छी नहीं रही थी. उनको लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट होना पड़ा. BCCI नमन अवॉर्ड्स में अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप की एक कड़वी याद को मजाक में बदल दिया. शुभमन गिल से पूछा गया सवाल सीधा था: क्या उन्होंने टूर्नामेंट से पहले अभिषेक को कोई सलाह दी थी? गिल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया. “No.1 T20I बल्लेबाज को कौन सलाह देगा?”
ये लाइन वैसे भी मजेदार थी, लेकिन अभिषेक ने इसे और दिलचस्प बना दिया. अभिषेक ने बताया कि जब उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए, तो वही शुभमन को मैसेज करने वाले थे. उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैंने ही मैसेज किया था इसको 3 डक के बाद कि मुझे बैट दे दे, इससे पहले कोई और रिकॉर्ड बन जाए.” ज्यादातर बल्लेबाज ऐसी शुरुआत को भूलना चाहेंगे, लेकिन अभिषेक ने खुद ही उस बात को मजाक में बदल दिया. ये तीन डक भारत के 2026 टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत में आए थे.
अभिषेक ने उस वक्त शुभमन के बढ़ाए जोश की बात की. उन्होंने कहा, “शुभमन ने बोला था, तू कर लेगा.” ये छोटी सी लाइन थी, लेकिन उसमें भरोसा झलकता था. यही भरोसा इस मजाक को खास बना गया. शुभमन गिल ने अभिषेक की खराब फॉर्म को कोई समस्या नहीं माना. उन्हें ऐसा खिलाड़ी माना जो खुद ही उससे बाहर आ जाएगा.
बातचीत फिर रन से बैट पर आ गई और दोनों की केमिस्ट्री और साफ दिखने लगी. जब अभिषेक से पूछा गया कि उन्हें किसका बैट सबसे ज्यादा पसंद है. उन्होंने बिना सोचे कहा, “शुभमन का ही.” फिर सवाल आया कि क्या शुभमन उन्हें अपना बैट इस्तेमाल करने देते हैं? गिल ने हंसते हुए जवाब दिया, “वो मेरे बैट से ही खेलता है हमेशा.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें