डिंडौरी के ईदगाह में मुख्य नमाज अदा: मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन-चैन की मांगी दुआ; अधिकारी रहे मौजूद – Dindori News

डिंडौरी के ईदगाह में मुख्य नमाज अदा:  मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन-चैन की मांगी दुआ; अधिकारी रहे मौजूद – Dindori News




डिंडोरी में शनिवार को पवित्र रमजान महीने के 30 दिन पूरे होने के बाद ईद उल फितर की विशेष नमाज अदा की गई। यह नमाज डिंडोरी के ईदगाह में सुबह 9 बजे मुफ्ती साहब की ओर से करवाई गई। नमाज के बाद, सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर सैकड़ों लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। काजी ने शांति-सद्भाव बनाए रखने की कामना की नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। हाजी इकबाल ने बताया कि यह त्योहार भाईचारे और सहयोग के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने पूरे देश, प्रदेश और जिले में शांति और सद्भाव बनाए रखने की कामना की। ईदगाह में छोटे बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे, जिससे उत्सव का माहौल बन गया था। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। देखिए तस्वीरें.. सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ अधिकारी तैनात इन अधिकारियों में एसडीओपी सतीश द्विवेदी, सिटी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, ट्रैफिक निरीक्षक सुभाष उईके, सूबेदार अभिनव राय, रक्षित केंद्र से सूबेदार कुंवर सिंह और नायब तहसीलदार शशांक शिंदे शामिल रहे।



Source link