दमोह जिले में शनिवार को ईदुल फित्र का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर सभी मस्जिदों में पेश इमामों की ओर से नमाज अदा की गई। दमोह शहर के फुटेरा तालाब स्थित ईदगाह मस्जिद में सुबह 8:30 बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मुनव्वर रजा ने नमाज पढ़ाई। नमाज के दौरान देश में आपसी भाईचारे और सुख-शांति की कामना की गई। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। मस्जिदों में ईदुल फित्र की नमाज अदा की गई नगर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी सुबह 9 बजे से ईदुल फित्र की नमाज अदा की गई। फुटेरा तालाब स्थित ईदगाह में नमाज के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने मुस्लिम समुदाय को ईद की बधाई दी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीएम सौरभ गंधर्व, सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएमओ नपा राजेंद्र सिंह और टीआई कोतवाली मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
Source link