नलखेड़ा पहुंचे मंत्री विजयवर्गीय और यूपी के डिप्टी सीएम: मां बगलामुखी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली मांगी; सुख-समृद्धि के लिए किया विशेष अनुष्ठान – Agar Malwa News

नलखेड़ा पहुंचे मंत्री विजयवर्गीय और यूपी के डिप्टी सीएम:  मां बगलामुखी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली मांगी; सुख-समृद्धि के लिए किया विशेष अनुष्ठान – Agar Malwa News




आगर मालवा जिले के विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा में चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहा। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अलग-अलग समय पर मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने विधि-विधान से माता का आशीर्वाद लेकर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कैलाश विजयवर्गीय ने की सुख-समृद्धि की कामना नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को मंदिर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न किया। मुख्य पुजारी मनोहरदास पंडा ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। विजयवर्गीय ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। यूपी के डिप्टी सीएम ने किया हवन अनुष्ठान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपनी धर्मपत्नी के साथ नलखेड़ा पहुंचे। उन्होंने मां बगलामुखी के दरबार में मत्था टेकने के साथ ही विशेष हवन अनुष्ठान में आहुतियां अर्पित कीं। मंदिर के पुजारियों द्वारा संपन्न कराए गए इस अनुष्ठान के दौरान उन्होंने राष्ट्र की उन्नति और कल्याण का संकल्प लिया। नवरात्रि के चलते मंदिर में उमड़ा जनसैलाब चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन होने के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वीआईपी दौरों के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, हालांकि सामान्य दर्शनार्थियों के लिए सुचारू व्यवस्था बनाए रखी गई। पुजारियों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मां बगलामुखी की साधना का विशेष महत्व होता है, जिसके चलते देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।



Source link