नाबालिगों ने रेप कर गला दबाकर की हत्या, 4 गिरफ्तार: पिता का शक सही निकला; शादी में गई किशोरी का घर से 200 फीट दूर मिला था शव – Ratlam News

नाबालिगों ने रेप कर गला दबाकर की हत्या, 4 गिरफ्तार:  पिता का शक सही निकला; शादी में गई किशोरी का घर से 200 फीट दूर मिला था शव – Ratlam News




रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। किशोरी का रेप कर गला दबाकर हत्या की गई। रेप व हत्या करने वाले आरोपी नाबालिग है। जिनकी उम्र 15 से 17 वर्ष है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। रेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। किशोरी का शव गुरुवार सुबह घर से 200 फीट दूरी पर मिला था। युवती के गले पर दुपट्टा लपेटा हुआ था। दुपट्‌टे पर गांठ लगी थी। युवती बुधवार रात करीब 10 बजे गांव में रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी। सुबह 4 बजे तक नहीं लौटी। परिजनों को गांव के कुछ लड़कों पर शक हुआ। उन्हें पकड़ा फिर उनसे पूछताछ कर बेटी को तलाश किया तो गुरुवार सुबह उसका शव मिला। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा बनाया। पीएम के लिए शव मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां पर पिता ने भी बेटी के साथ कुछ गलत होने की आशंका जताई थी। मामले की तह तक जाने के लिए एसपी अमित कुमार ने एसआईटी बनाई थी। अलग-अलग टीम जांच में जुटी। परिजनों की आशंका पर सबसे पहले पुलिस ने गांव के कुछ संदिग्धों को पकड़ा। उनसे पूछताछ की। पीएम रिपोर्ट, गांव में मिले साक्ष्य व संदिग्धों से पूछताछ के बाद किशोरी के साथ रेप कर गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ। टॉयलेट करने गई थी
पिता ने रिपोर्ट में बताया था कि शादी के दौरान बेटी रात करीब 3 बजे उसकी सहेली के साथ टॉयलेट करने कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूर गई थी। सहेली ने किशोरी की छोटी बहन को बताया कि उसे तीन लड़के पकड़ कर ले गए। यह बात लड़की की छोटी बहन ने अपने घर वालों को बताई। तब बेटी को तलाश किया। इसके बाद घर से 200 फीट दूरी पर उसका शव गले में दुपट्‌टे से फांसी का फंदा लगा होकर मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने शंका के आधार पर गांव के कुछ युवाओं के नाम बताए थे। इसी आधार पर पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने धारा 137(2),103(1), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया था। एक तरफ बुलाकर संबंध बनाने की कोशिश पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के कार्यक्रम में 17 साल के नाबालिग ने किशोरी को बातचीत के बहाने हाथ पकड़कर संबंध बनाने के लिए विवश किया। किशोरी ने मना किया तो उसके साथ रेप किया। इसी समय नाबालिग के तीन अन्य दोस्त 17, 16 व 15 साल के वहां पर आ गए। तब रेप करने वाला नाबालिग वहां से भाग गया। इसके बाद तीनों नाबालिगों ने किशोरी को पकड़कर अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। किशोरी द्वारा विरोध किया। तब एक 17 साल के नाबालिग ने किशोरी का मुहं दबाकर उसके साथ रेप किया। बाद में किसी को पता नहीं चले, इसलिए किशोरी का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने में दो अन्य नाबालिग दोस्त साथ में थे। तीनों रात में उसे खेत में छोड़कर भाग गए। 16 व 15 साल के दो नाबालिग भी पूरे घटनाक्रम में शामिल रहे। इसी आधार पर पुलिस ने चारों नाबालिगों के खिलाफ धारा 64, 70(1), 87, 61(2) के तहत धारा बढ़ाते हुए केस दर्ज किया। 4 बाल अपचारी को किया अरेस्ट- एएसपी एएसपी विवेक कुमार लाल ने बताया प्रथमदृष्टया मर्ग कायम किया था। शुरूआती जांच में दम घुटना आया। घटनाक्रम की जांच कर एफआईआर की। 4 बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। किशोरी के साथ रेप होने के साक्ष्य मिले है। हमारी जांच जारी है। आए हुए साक्ष्यों के आधार पर हम कार्रवाई करेंगे।



Source link