पन्ना-पहाड़ी खेड़ा मार्ग पर शनिवार को एक आवारा कुत्ते को बचाने में बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। ग्राम रक्सेहा के पास हुए इस हादसे में मझोली निवासी नीलू आदिवासी गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कुत्ते को बचाने के प्रयास में खोया संतुलन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नीलू आदिवासी पन्ना से अपने गांव लौट रहा था। तभी अचानक एक कुत्ता उसकी बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में नीलू ने तेज रफ्तार बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और वह घिसटते हुए सड़क पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक मौके पर ही बेहोश हो गया था। डायल 112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल सड़क पर घायल अवस्था में पड़े युवक को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 के प्रभारी आरक्षक प्रभुदयाल सेन और पायलट हीरा सिंह यादव ने बिना देरी किए घायल को वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक खून बहने और सिर की चोट के कारण युवक की स्थिति चिंताजनक है और उसे ICU में रखा गया है। तेज रफ्तार और नशे में होने की आशंका प्रारंभिक जांच और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी। पुलिस को अंदेशा है कि युवक संभवतः नशे की हालत में था, जिस कारण वह अचानक सामने आए अवरोध को देखकर खुद को संभाल नहीं पाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
; नशे में होने की आशंका
Source link