पुलिस ने 1 करोड़ पकड़े, 20 लाख खुद रखे…आरोपी छोड़े: गुना में सिवनी जैसा हवाला कांड; गुजरात की गाड़ी से मिले थे रुपए, मामला खुला तो लौटाए – Guna News

पुलिस ने 1 करोड़ पकड़े, 20 लाख खुद रखे…आरोपी छोड़े:  गुना में सिवनी जैसा हवाला कांड; गुजरात की गाड़ी से मिले थे रुपए, मामला खुला तो लौटाए – Guna News




एमपी के गुना में सिवनी जैसा हवाला कांड सामने आया है। पुलिस ने 1 करोड़ रुपए पकड़कर 20 लाख खुद रख लिए। इतना ही नहीं आरोपियों को भी छोड़ दिया। रुपए गुजरात की गाड़ी से मिले थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने रुपए लौटाए। पुलिस ने गुजरात पासिंग एक कार को गुना के धरनावदा इलाके में रोका गया। उसमें एक करोड़ रुपए थे। इसमें से 20 लाख लेकर उसे छोड़ दिया गया। हालांकि, बाद में गुजरात के किसी IPS का कॉल आया, जिसके बाद पैसे वापस कर दिए गए। गुना SP का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना गुरुवार-शुक्रवार रात की बताई जा रही है। जिले के धरनावदा थाने की रूठियाई चौकी अंतर्गत नेशनल हाई क्रमांक 46 पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने रोका। यह गाड़ी गुजरात पासिंग थी, जिसका नंबर GJ 05 RK 9351 था। गाड़ी में एक करोड़ कैश मिला
पुलिस ने इस गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका। सूत्रों के अनुसार गाड़ी में एक करोड़ कैश था। गाड़ी को अलग ले जाया गया। वहां गाड़ी वाले और धरनावदा पुलिस के बीच कुछ डीलिंग हुई। 20 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। पुलिस ने बाकी 80 लाख गाड़ी वाले को लौटा दिए और वह रवाना हो गया। सूत्रों से यह भी जानकारी सामने आई है कि घटना की अगली दोपहर शुक्रवार को धरनावदा पुलिस के पास गुजरात के एक IPS का कॉल आया, जिसके बाद पुलिस द्वारा लिए गए 20 लाख रुपए लौटा दिए गए। जैसे ही आज यह जानकारी सामने आई, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में SP अंकित सोनी का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला आया है। किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। गाड़ी मालिक से पूछा गया, तो उसका कहना है कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। फिर भी मामले की पूरी जांच करा रहे हैं। वहीं सूत्रों से यह भी जानकारी सामने आई है कि ग्वालियर से वरिष्ठ अधिकारी भी इस मामले पर नजर बनाए हैं और गुना पहुंच रहे हैं।



Source link