बादशाह साईं ईदगाह में गूंजी अमन-चैन की दुआ: पन्ना में गले मिल दी मुबारकबाद; अमन-शांति की दुआ मांगी – Panna News

बादशाह साईं ईदगाह में गूंजी अमन-चैन की दुआ:  पन्ना में गले मिल दी मुबारकबाद; अमन-शांति की दुआ मांगी – Panna News




पन्ना में आज शनिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया गया। शहर की ऐतिहासिक बादशाह साईं ईदगाह में मुख्य आयोजन हुआ, जिसमें हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने भाग लिया। ईदगाह में ईद की विशेष दो रकात नमाज सामूहिक रूप से अदा की गई। नमाज के बाद इमाम मुफ्ती अख्तर राजा ने देश में अमन, चैन और खुशहाली के लिए दुआ की। नमाज पूरी होने पर लोगों ने एक-दूसरे को ‘ईद मुबारक’ कहकर बधाई दी और गले मिलकर भाईचारे का प्रदर्शन किया। कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रही ईद त्यौहार को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। नए कपड़े पहने बच्चे अपने परिजनों के साथ ईदगाह पहुंचे। नमाज के बाद बच्चों ने मेलों और दुकानों पर खरीदारी की और अपनी ईदी का लुत्फ उठाया। त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल मुस्तैद रहा। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ईदगाह और शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इससे त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



Source link