बिजली कंपनी का दावा-ईवी चार्जिंग से घर में आग लगी: ओवरचार्जिंग से बैटरी में विस्फोट, घर में लोड 15 केवी…इस्तेमाल 9 केवी ही, जांच पर उठे सवाल – Indore News

बिजली कंपनी का दावा-ईवी चार्जिंग से घर में आग लगी:  ओवरचार्जिंग से बैटरी में विस्फोट, घर में लोड 15 केवी…इस्तेमाल 9 केवी ही, जांच पर उठे सवाल – Indore News




इंदौर में ईवी हादसे को लेकर बिजली कंपनी ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है, हालांकि इसे अभी आधिकारिक तौर पर पेश नहीं किया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आग की शुरुआत घर में लगे ईवी चार्जिंग पॉइंट से हुई थी। कंपनी सूत्रों के मुताबिक, मनोज पुगलिया ने घर के लिए 15 किलोवॉट का लोड स्वीकृत करा रखा था, जबकि उनका वास्तविक उपयोग 2 से 9 किलोवॉट के बीच ही था। ऐसे में चार्जिंग के दौरान ओवरहीटिंग की संभावना कम मानी जा रही है। स्मार्ट मीटर के डेटा में देर रात ईवी चार्जिंग की पुष्टी बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, अब तक की जांच में यह सामने आया है कि ओवरचार्जिंग के कारण इलेक्ट्रिक कार की बैटरी बम की तरह फट गई। अधिकारियों का कहना है कि घटना के समय कार चार्जिंग पर लगी हुई थी, जिसकी पुष्टि स्मार्ट मीटर के डिजिटल डेटा से हुई है। कंपनी ने पिछले तीन महीनों का मिनट-टू-मिनट डेटा निकालकर यह रिपोर्ट तैयार की है। शुक्रवार को बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री डीके तिवारी, फायर सेफ्टी विशेषज्ञ विद्या फूलमानी, उपमन्यु साहू और टीआई मनीष लोधा की टीम ने देर रात तक जांच कर रिपोर्ट तैयार की। अधिकारियों के मुताबिक, कार रोजाना रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक चार्जिंग पर रहती थी और हादसे वाली रात भी यही क्रम रहा। बताया गया कि तड़के चार्जिंग के दौरान कार में पावर ऑटो कट-ऑफ हुआ, लेकिन करीब आधे घंटे बाद दो बारा चार्जिंग शुरू हो गई, जिसके बाद जोरदार ब्लॉस्ट हो गया। कंपनी की रिपोर्ट में यह सब बिजली कंपनी की तैयार रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि हादसे की रात एमपी 09 डीक्यू 0509 नंबर की इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। मनोज पुगलिया के घर पर 15 किलोवॉट का स्वीकृत लोड था। एसी, पंखे और फ्रिज की सामान्य खपत के बाद जैसे ही कार चार्जिंग शुरू होती थी, कुल बिजली लोड 2 किलोवॉट से बढ़कर करीब 9 किलोवॉट तक पहुंच जाता था। कंपनी के अनुसार, स्मार्ट मीटर यह पूरी जानकारी हर 15 मिनट में कंट्रोल रूम तक ऑनलाइन भेजता रहा। जांच के दौरान पिछले तीन महीनों की खपत का विस्तृत डेटा खंगाला गया और मीटर रीडर इंस्ट्रूमेंट (एमआरआई) के जरिए मिनट-टू-मिनट डेटा का मिलान भी किया गया। कंपनी ने मिनट-टू-मिनट तैयार की रिपोर्ट रहवासियों बोले- आग तो 3 बजे ही लग गई थी मनोज पुगलिया के घर के सामने रहने वाले अभिषेक ने बताया कि रात करीब 3 से 3:15 बजे के बीच वह वॉशरूम के लिए उठे थे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि मनोज की टाटा पंच ईवी के बोनट से धुआं उठना शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को जगाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब 15-20 मिनट में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन फायर ब्रिगेड की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिली। लगभग एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अभिषेक के मुताबिक, पूरा घटनाक्रम 3 से 3:15 बजे के बीच का है। वहीं दूसरी ओर, बिजली कंपनी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रात 3:30 बजे बिजली सप्लाई दोबारा शुरू हुई, जिसके कुछ ही देर बाद कार में विस्फोट हुआ। परिवार के 8 लोगों की गई जान दरअसल, इंदौर में बुधवार तड़के इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए थे। मारे गए लोगों में से 6 मनोज के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आए थे। घटना बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार, आग ने घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए, इसके कारण अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। घटनाक्रम से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… 1. इंदौर EV हादसा-बेटी बोली थी- पापा आप भी साथ चलो इंदौर में हुए भीषण अग्निकांड ने एक पिता की पूरी दुनिया उजाड़ दी। बिहार निवासी राजेश जैन ने कभी नहीं सोचा था कि सुरक्षित सफर के लिए जिन पत्नी और बच्चों को उन्होंने अपने चचेरे भाई के साथ भेजा था, वे सभी एक ही हादसे में हमेशा के लिए उनसे बिछड़ जाएंगे। इस दर्दनाक हादसे में उनकी पत्नी रुचिका, बेटी राशि, बेटा तन्मय और चचेरा भाई कार्तिक समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई। राजेश जैन, इस हादसे में जान गंवाने वाले बिहार के विजय जैन के दामाद हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. बेटे का दावा-EV से नहीं इलेक्ट्रिक पोल से निकली चिंगारी, बिजली बंद किए बिना पानी डाला; यही मौतों की वजह 3. वक्त सबकुछ छीन सकता है…स्टेटस लिखकर सोए थे मनोज:फायर ब्रिगेड कर्मी ने काट दिया था प्रत्यक्षदर्शी का फोन 4. इंदौर EV हादसा…4 महीने की गर्भवती थी बड़ी बहू:दुआओं से कोख में पल रही जिंदगी भी बुझी; खुशियों वाला घर 8 मौतों से मातम से भरा



Source link