बेस वेरिएंट से सनरूफ और मसाज सीट्स! 2026 Skoda Kushaq की धमाकेदार एंट्री

बेस वेरिएंट से सनरूफ और मसाज सीट्स! 2026 Skoda Kushaq की धमाकेदार एंट्री


2026 Skoda Kushaq Facelift को लंबे इंतजार के बाद इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. ये कॉम्पैक्ट एसयूवी का पहला बड़ा अपडेट है, जो 2021 में पहली बार कुशाक के लॉन्च होने के बाद आया है. इसे पहले से ही जनता को दिखा दिया गया था, अब कंपनी ने कीमतों की घोषणा भी कर दी है.

नई स्कोडा कुशाक को इंडियन मार्केट में मात्र ₹10.69 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकेगा. वहीं, टॉप वेरिएंट को ₹18.99 रुपये चुकाकर खरीदा जा सकेगा. कंपनी इसे बेस वेरिएंट से ही सनरूफ के साथ पेश कर रही है. मार्केट में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Tata Sierra जैसी SUVs से होगा. आइए, इसकी डिजाइन से लेकर इंजन और माइलेज डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

फेसलिफ्ट में फ्रंट और रियर में रिवाइज्ड लुक मिलता है. नया इल्यूमिनेटेड ग्रिल और लाइट बार फ्रंट में, LED हेडलाइट्स, रियर में इल्यूमिनेटेड ‘Skoda’ लेटरिंग और अपडेटेड बंपर हैं. नए कलर ऑप्शन जैसे शिमला ग्रीन, चेरी रेड, स्टील ग्रे, कैंडी व्हाइट और कार्बन स्टील शामिल है. Monte Carlo वेरिएंट में स्पोर्टी लुक है. ग्राउंड क्लीयरेंस 188 mm बना हुआ है.

वेरिएंट (Variant) इंजन और गियरबॉक्स कीमत (एक्स-शोरूम)
Classic+ 1.0L TSI (मैनुअल) ₹10.69 लाख
Classic+ 1.0L TSI (8-स्पीड ऑटोमैटिक) ₹12.69 लाख
Signature 1.0L TSI (मैनुअल) ₹14.44 लाख
Signature 1.0L TSI (8-स्पीड ऑटोमैटिक) ₹15.49 लाख
Sportline 1.0L TSI (मैनुअल) ₹14.59 लाख
Sportline 1.0L TSI (8-स्पीड ऑटोमैटिक) ₹15.64 लाख
Prestige 1.0L TSI (8-स्पीड ऑटोमैटिक) ₹17.59 लाख
Monte Carlo 1.0L TSI (8-स्पीड ऑटोमैटिक) ₹17.89 लाख
Prestige 1.5L TSI (DSG ऑटोमैटिक) ₹18.79 लाख
Monte Carlo 1.5L TSI (DSG ऑटोमैटिक) ₹18.99 लाख

केबिन प्रीमियम और स्पेसियस है. डुअल-टोन थीम (ब्लैक-बेज या क्रिमसन), 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Google AI वॉयस असिस्टेंट के साथ), 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ (टॉप वेरिएंट में), वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और लेदरेट सीट्स हैं. सेगमेंट-फर्स्ट रियर सीट मसाज फंक्शन और डुअल-कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलती है.

फीचर्स और सेफ्टी

कंपनी इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, 360° कैमरा (टॉप में), ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम कुछ वेरिएंट में), ESC, TPMS, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम के साथ तमाम फीचर्स ऑफर करती है. इसमें टोटल 25 एक्टिव/पैसिव सेफ्टी फीचर्स हैं और ग्लोबल NCAP से इसको 5-स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है.

इंजन और माइलेज

कंपनी इसे दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ बेचती है. इसमें पहला 1.0 लीटर TSI (115 PS, 178 Nm) इंजन है, जो 6-स्पीड MT या नया 8-स्पीड TC ऑटोमैटिक के साथ आता है. क्लेम्ड माइलेज MT में 19.66 kmpl और AT में 19.09 kmpl है. दूसरा 1.5 लीटर TSI (150 PS, 250 Nm) इंजन 7-स्पीड DCT के साथ आता है. इसका क्लेम्ड माइलेज 18.72 kmpl है.



Source link