भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर पलटी कार, 5 लोग घायल: जिला अस्पताल में भर्ती, टायर फटने के वजह से हादसा होने का शक – Sehore News

भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर पलटी कार, 5 लोग घायल:  जिला अस्पताल में भर्ती, टायर फटने के वजह से हादसा होने का शक – Sehore News




सीहोर जिले में भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर एक टीयूवी वाहन पलट गया। यह दुर्घटना सीहोर और आष्टा के बीच ग्राम भाड़ा खेड़ी जोड़ के पास आज सुबह लगभग 10 बजे हुई। हादसे में 4-5 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, एक टीयूवी वाहन तेज गति से जा रहा था। वाहन चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलट गया। इसमें एक निजी कॉलेज के छात्र सवार थे, जो कॉलेज जा रहे थे। हालांकि, हादसे की मुख्य वजह अभी स्पष्ट नहीं है। अभी अनुमान है कि शायद वाहन का टायर फटने के कारण यह दुर्घटना हुई। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। खबर लगातार अपडेट होगी….



Source link