मऊगंज में लकड़ी हेराफेरी का संगठित नेटवर्क पकड़ाया: ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार, जीपीएस से 18 लाख की चोरी का खुलासा; दो आरक्षक लाइन अटैच – Mauganj News

मऊगंज में लकड़ी हेराफेरी का संगठित नेटवर्क पकड़ाया:  ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार, जीपीएस से 18 लाख की चोरी का खुलासा; दो आरक्षक लाइन अटैच – Mauganj News




मऊगंज पुलिस ने लकड़ी की हेराफेरी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए ट्रक ड्राइवर और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश जा रहे कीमती लकड़ी से लदे ट्रक को रास्ते से भटकाकर खुर्द-बुर्द करने की साजिश रची थी। इस मामले में कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने और सूचना छिपाने के आरोप में एसपी दिलीप सोनी ने दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जीपीएस ट्रैकिंग से साजिश का पता चला एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को कि ट्रक (PB07S8251) कोलकाता से बरेली जा रहा था, जिसमें करीब 18 लाख रुपए की वैध लकड़ी लदी थी। मुख्य साजिशकर्ता चंदन जायसवाल (बिहार) ने ड्राइवर यशपाल सिंह के साथ मिलकर ट्रक को मऊगंज के रकरी गांव स्थित एक ढाबे के पीछे खड़ा किया। इसके बाद हाइड्रा मशीन से माल उतारना शुरू कर दिया। फर्म मालिक ने जीपीएस लोकेशन संदिग्ध पाकर पुलिस को सूचना दी, जिससे पूरा मामला उजागर हुआ। सूचना छिपाने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जांच में सामने आया कि 19 मार्च को आरक्षक शशिकांत रजक और सुरेश यादव सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन उन्होंने लगातार पांच घंटे तक वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं दी। मामले को थाना स्तर पर दबाने की कोशिश और एफआईआर में देरी को देखते हुए एसपी ने दोनों आरक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अब इनके कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है ताकि किसी बड़ी मिलीभगत का पता लगाया जा सके। मास्टरमाइंड फरार पुलिस ने 19 लाख रुपए की लकड़ी बरामद कर ली है, हालांकि अवैध चंदन की लकड़ी होने की आशंका की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले का मुख्य मास्टरमाइंड चंदन जायसवाल फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। इन दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई…



Source link