सबलगढ़ नगर में भगवान खाटू श्याम के 20वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार देर शाम निशान शोभा यात्रा निकाली गई। श्री श्याम उत्सव समिति की ओर से आयोजित यात्रा 22 मार्च को होने वाले मुख्य धार्मिक समागम का संदेश लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा में सैकड़ों महिला और पुरुष भक्त हाथों में निशान (ध्वज) लेकर भजनों की धुन पर थिरकते हुए शामिल हुए। चंबल कॉलोनी से पुराने बाजार तक गूंजे जयकारे निशान यात्रा का शुभारंभ चंबल कॉलोनी रेस्ट हाउस के पास से हुआ। डीजे और बैंड-बाजों के साथ यह यात्रा एमएस रोड, मंडी संतर (नंबर 1 से 5), गंज और पुराने बाजार जैसे व्यस्त इलाकों से होकर गुजरी। पूरे रास्ते श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते और भक्ति संगीत पर नृत्य करते नजर आए, जिससे नगर का वातावरण धर्ममय हो गया। 22 मार्च को होगा मुख्य उत्सव और अलौकिक श्रृंगार वार्षिकोत्सव का मुख्य आयोजन रविवार, 22 मार्च को गुरु कृपा गार्डन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकार सुशील गौतम द्वारा बाबा खाटू श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए गायक कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे। उत्सव समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से बड़ी संख्या में दरबार में पहुंचने की अपील की है। श्याम उत्सव समिति संभाल रही व्यवस्थाएं 20वें वार्षिकोत्सव की समस्त व्यवस्थाएं श्री श्याम उत्सव समिति सबलगढ़ द्वारा की जा रही हैं। समिति के सदस्यों और महिला मंडल ने निशान यात्रा के दौरान यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा। आयोजन स्थल पर बाबा के छप्पन भोग और भव्य अखंड ज्योत की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।
Source link