Last Updated:
Sagar Land New Rate: 1 अप्रैल 2026 से जमीन के जो नए दाम होंगे, उनमें अगर सिविल लाइन क्षेत्र की बात करें तो यहां के मुख्य मार्गों पर आवासीय रेट बीते साल की गाइडलाइन में जहां 25000 प्रति वर्गमीटर थे, 2026-27 की गाइडलाइन में इन्हें 50 हजार प्रति वर्गमीटर कर दिया है. इन इलाकों में तो जमीनों और महंगी हुई हैं…
Sagar News: सागर में 1 अप्रैल से जमीन की कीमतों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इस बदलाव का असर इस कदर देखने को मिलेगा कि जिन जमीन की कीमत अभी 50 लाख है, वह एक करोड़ हो जाएगी. यानी अगले 10 दिन में इन क्षेत्रों के लोग करोड़पति बनने जा रहे हैं. सागर में रजिस्ट्री विभाग के द्वारा 100% तक जमीन के दाम बढ़ा दिए गए हैं और इन पर दावे आपत्तियां मांगी गई हैं. हालांकि, एक हफ्ता गुजर जाने के बाद भी आपत्ति नहीं आई है. इसमें मुख्य रूप से सिविल लाइन वाले मुख्य मार्गों की कीमतों में, कटरा से विजय टॉकीज रोड, पीली कोठी से वीसी भवन जाने वाली सड़कों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
1 अप्रैल 2026 से जमीन के जो नए दाम होंगे, उनमें अगर सिविल लाइन क्षेत्र की बात करें तो यहां के मुख्य मार्गों पर आवासीय रेट बीते साल की गाइडलाइन में जहां 25000 प्रति वर्गमीटर थे, 2026-27 की गाइडलाइन में इन्हें 50 हजार प्रति वर्गमीटर कर दिया है. हालांकि, यहां पर पहले से ही जमीन के दाम इससे भी ऊपर चल रहे हैं, इसलिए उन्हीं भाव के आसपास गाइडलाइन के रेट को ले जाने के प्रयास किया जा रहे हैं. इसके पीछे का कारण ये कि शहर के मुख्य बाजारों की जमीन के भाव आम आदमी की पहुंच से पहले ही दूर हो चुके हैं. ऐसे में लोग सिविल लाइन की तरफ नए व्यवसाय डाल रहे हैं या इस तरफ मूव कर रहे हैं, जिसके चलते अब यहां के भी रेट में बढ़ोतरी हो रही है.
इन इलाकों में भी जमीन महंगी
अब अगर जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्टर भवन के बाहर से गुजरने वाले प्रमुख मार्ग पीली कोठी से वीसी भवन की तरफ जाने वाले वाले पिम्पलाप्यूर मार्ग की बात करें तो यहां 34000 प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 60000 प्रति वर्ग मीटर जमीन के रेट किए गए हैं. शहर का मिनी वृंदावन कहे जाने वाले वाले और चांदी की सबसे बड़ी मंडी वाले सराफा बाजार से मोतीनगर सड़क पर भाव 80 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख 40 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर किया है.
यहां 1.60 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर रेट
इसी तरह सागर शहर का प्रमुख कटरा मार्केट में जमा मस्जिद से विजय टॉकीज तिगड्डा पर 92 हजार रुपए से बढ़ाकर भाव 1.60 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर दाम किया गया है. इन क्षेत्र में अगर किसी व्यक्ति की 50 वर्ग मीटर से लेकर 100 वर्ग मीटर तक भी जमीन है तो वह रातों-रात करोड़पति बन जाएगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें