सागर के गढ़ाकोटा रोड पर कार में आग लग गई। आगजनी में कार में सवार डॉक्टर की पत्नी जिंदा जल गईं। वहीं डॉक्टर सुरक्षित कार से बाहर निकल आए। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस और फायर फाइटर मौके पर पहुंची। आग को बुझाया गया। घटना शनिवार तड़के करीब 4 बजे के आसपास की है। मामला संदेहास्पद माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गढ़ाकोटा निवासी डॉ. नीलेश कुर्मी (पटेल) अपनी पत्नी सीमा कुर्मी की तबीयत खराब होने पर उन्हें कार से सागर ला रहे थे। तभी सागर-दमोह रोड पर चनाटोरिया के पास अचानक कार में आग लग गई। आग लगने पर डॉक्टर कार से सुरक्षित बाहर निकल आए लेकिन पत्नी नहीं निकल पाई। जिससे वह आग में जिंदा जल गई। सूचना पर फायर फाइटर मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। शनिवार सुबह से एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। जिस कार में आग लगी, उसमें सीएनजी कीट लगी हुई थी। भाई बोला- दीदी को अस्पताल ले जा रहे थे जीजा मृतका सीमा कुर्मी के भाई लोकेश पटेल ने बताया कि गढ़ाकोटा में दीदी रहती थी। शनिवार सुबह करीब 4 बजे जीजा नीलेश कुर्मी का फोन आया और उन्होंने बताया कि दीदी को हॉर्ट अटैक आया है। सीने में दर्द हो रहा है। राय हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं। सूचना पर हम लोग भी अस्पताल के लिए रवाना हुई। इसी भी फोन आया कि सानौधा के पास एक्सीडेंट हो गया है। थोड़ी देर बाद फिर फोन आया कि कार में आग लग गई है। जिसमें सीमा जल गई। भाई लोकेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि दीदी और जीजा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मुझे संदेह है कि दीदी को बेहोश या मारकर वे कार में लेकर आए। इसी दौरान आग में आग लगा दी गई। यदि एक्सीडेंट होता तो घटनास्थल पर कोई निशान मिलते। लोकेश ने मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। मामले की जांच कर रहे
सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि कार में आग लगी थी। जिसमें महिला की जलने से मौत हुई है। मामले में एफएसएल टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। मामला दर्ज कर हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
Source link