हाउसिंग बोर्ड के मेले में ₹40 करोड़ की प्रॉपर्टी बुक: भोपाल के सेफायर पार्क, खजूरीकलां प्रोजेक्ट में बुकिंग ज्यादा; आज भी मेला लगेगा – Bhopal News

हाउसिंग बोर्ड के मेले में ₹40 करोड़ की प्रॉपर्टी बुक:  भोपाल के सेफायर पार्क, खजूरीकलां प्रोजेक्ट में बुकिंग ज्यादा; आज भी मेला लगेगा – Bhopal News




मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड की भोपाल के प्राइम लोकेशन में करीब 40 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की बुकिंग हुई है। पहली बार बोर्ड ने भोपाल में बड़ा आवास मेला लगाया। जिसमें सेफायर पार्क, खजूरीकलां समेत कई प्रोजेक्ट में लोग संपत्ति की तत्काल बुकिंग करा रहे हैं। मेले का शनिवार को दूसरा और आखिरी दिन है। ऐसे में उम्मीद है कि बाकी प्रॉपर्टी को लेकर भी लोगों में उत्साह देखने को मिलेगा। मेला पर्यावास भवन में मेला आयोजित हो रहा है। इसमें राजधानी में उपलब्ध हाउसिंग बोर्ड की सभी प्रॉपर्टी की यहां जानकारी दी जा रही है। साथ ही संपत्ति की तत्काल बुकिंग भी की जा रही है। मेले में भोपाल की सभी नई और पुरानी प्रॉपर्टी की जानकारी एक छत के नीचे है। मेले में फ्री साइट विजिट की सुविधा और फ्री में बुकिंग फॉर्म भरने की सुविधा भी है। मेले में पहले दिन शुक्रवार को 800 से ज्यादा लोगों ने प्रॉपर्टी की इंक्वारी की। वहीं करीब 40 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की ऑन स्पॉट बुकिंग की गई। सबसे ज्यादा बुकिंग बाग मुगालिया, कटारा हिल्स के सेफायर पार्क सिटी में हुई। इस प्रोजेक्ट में लगभग 25 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बुक की गई। खजूरीकलां अवधपुरी में बोर्ड के डुप्लेक्स और ट्री प्लेक्स मकानों के प्रोजेक्ट में लगभग 10 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की बुकिंग हुई। वहीं, सुरम्य परिसर, लवकुश हाइट्स, गौरव नगर और दूसरी ओल्ड प्रॉपर्टी में लगभग 5 करोड़ रुपए तक की बुकिंग हुई। आज मेले का आखिरी दिन है। हाउसिंग बोर्ड ने मेले में फॉर्म भरने की निशुल्क सुविधा दी हुई है। साथ में निशुल्क साइड विजिट की भी सुविधा है। ये सुविधा भी दी जा रही सभी अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी
आवास मेले हाउसिंग बोर्ड अपने सभी आने वाले प्रोजेक्ट की भी जानकारी उपलब्ध करा रहा है। बोर्ड देवकीनगर, बैरसिया रोड, करोंद में 10 एकड़ में प्लॉट का प्रोजेक्ट ला रहा है। वहीं अयोध्या नगर में डुप्लेक्स, ट्रिप्लेक्स, फ्लैट के 5 नये प्रोजेक्ट आने वाले हैं। इस तरह के सभी प्रोजेक्ट की जानकारी मेले में दी गई है। कटारा हिल्स में 186 प्लाटों चल रही बुकिंग
कटारा हिल्स में सफायर पार्क सिटी प्रोजेक्ट में बोर्ड 34 एकड़ में आवासीय प्लॉट का प्रोजेक्ट लाया है। इस प्रोजेक्ट में बुकिंग चल रही है। इसमें अलग-अलग साइज के 186 प्लॉट रखे गए हैं। 1300 स्क्वेयर फीट से लेकर 7000 स्क्वेयर फीट तक के 5 साइज के प्लॉट हैं। इस प्रोजेक्ट में एसटीपी से लेकर अंडरग्राउंड बिजली के तार तक सभी आधुनिक सुविधायें उपलब्ध होंगी। सुरम्य परिसर, लवकुश हाईट्स और खजूरीकलां फेज-2 में चल रही बुकिंग
अयोध्या एक्सटेंशन में सुरम्य परिसर औऱ लवकुश हाईट्स फ्लेट्स के प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं। सुरम्य परिसर में 250 फ्लेट बन रहे हैं और इनमें बुकिंग चालू है। वहीं, लवकुश हाईट्स में भी निर्माण और बुकिंग चल रही है। खजूरीकलां फेज-2 में 147 डुप्लेक्स और ट्रिप्लेक्स घरों में भी बुकिंग चल रही है। इन सभी मकानों की बुकिंग मेले में होगी।



Source link