Last Updated:
टेस्ट क्रिकेट को जब लोग बोरिंग मानते थे उस दौर में भी कुछ ऐसा बल्लेबाज आए जिन्होंने टी20 जैसा खेल दिखाया. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का नाम सबसे ऊपर आता है. उन्होंने 5 बार एक दिन में डबल सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड बनाया. भारत के वीरेंद्र सहवाग भी दो बार ऐसा किया.
टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में डबल सेंचुरी लगाने वाले बैटर
नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट के एक दिन में डबल सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट काफी छोटी और खास है. टेस्ट मैच के पहले दिन 200 रन बनाना तो उससे भी बेहद मुश्किल माना जाता है. तेज गेंदबाजी, नई गेंद और अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद कुछ बल्लेबाजों ने यह कारनामा किया है. क्रिकेट इतिहास में ऐसे कुछ ही बल्लेबाज हैं जिन्होंने पहले दिन ही दोहरा शतक ठोका.
सबसे प्रमुख नामों में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर शामिल हैं. 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ टेस्ट के पहले दिन इस पूर्व ओपनर ने 244 रन की नाबाद पारी खेली थी. 286 बॉल पर 253 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे. यह मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था और ड्रॉ हो गया था.
डॉन ब्रैडमैन ने एक दिन में बना डाले थे 309 रन
ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने 1930 के दशक में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ मैचों में पहले दिन बड़े स्कोर बनाए. एक दिन में इस दिग्गज ने चार बार डबल सेंचुरी ठोकने का कारनामा अंजाम दिया था. लीड्स टेस्ट में तो पहले दिन ही 309 रन की पारी खेल डाली थी. ये क्रिकेट इतिहास में पहले दिन खेली गई सबसे बड़ी पारी है.
ग्रीम स्मिथ और वियान मुल्डर भी लिस्ट में शामिल
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और वियान मुल्डर का नाम भी शामिल है. स्मिथ ने दो बार एक दिन में 200 रन बनाने का कमाल किया था. 2002 में बांग्लादेश के खिलाफ 200 रन की पारी खेली थी. इसके बाद 2008 में पहले दिन के खेल में 233 रन बना डाले थे.
वियान मुल्डर की बात करें तो साउथ अफ्रीका के स्टैंड इन कप्तान के तौर मैच में उतरे और जिम्बाब्वे के खिलाफ एक दिन में 264 रन बना डाले. इस मैच में उनके पास ब्रायन लारा के 400 रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था लेकिन पारी की घोषणा कर दी. 49 चौके और 4 छक्के की मदद से मुल्डर ने 367 रन की नॉट आउट पारी खेली थी.
वीरेंद्र सहवाग ने दो टेस्ट में एक दिन में बनाया दोहरा शतक
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोट ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी एक दिन में टेस्ट मैच के दौरान डबल सेंचुरी जमाया है. इस धुरंधर ने एक नहीं बल्कि दो बार इस कारनामे को किया था. पहली बार 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ उसके घर पर मुल्तान में खेलते हुए 228 रन की पारी खेली थी. इसमें सहवाग ने पहली बार टेस्ट में तिहरा शतक जमाकर इतिहास रचा था. भारत की तरफ से ऐसा करने वाले पहले बैटर बने थे.
वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट में दूसरी बार एक दिन में डबल सेंचुरी 2008 में लगाया था. मैच के दूसरे दिन 52 रन पर नाबाद लौटे इस तूफानी ओपनर ने तीसरे दिन अपनी पारी 309 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. इस पारी के दौरान सहवाग के बल्ले से 42 चौके और 5 छक्के देखने को मिले थे. उन्होंने 319 रन बनाए थे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें