सिवनी जिले के लखनादौन इलाके में पुलिस ने 30 हजार की देसी शराब जब्त की और तीन आरोपियों को पकड़ा। ये कार्रवाई शनिवार, 21 मार्च की शाम को की गई। थाना प्रभारी कीरत प्रसाद धुर्वे ने बताया कि पुलिस को पक्की सूचना मिली थी कि करनपुर रोड स्थित धान मिल के पास तीन लोग शराब की पेटियां लेकर खड़े हैं। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को दबोच लिया। 350 पाव शराब बरामद तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 7 पेटियों में भरी कुल 350 पाव देसी प्लेन शराब मिली। जब्त की गई इस शराब की कुल कीमत लगभग 30 हजार आंकी गई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पकड़े गए आरोपियों में लच्छू कुशवाहा (छतरपुर), परमानंद चीचले (सिवनी) और भैयालाल मरावी (मंडला) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए आने वाले दिनों में भी ऐसी गश्त और चेकिंग जारी रहेगी।
Source link