IPL के 5 सबसे बड़े चूना लगाने वाले खिलाड़ी! करोड़ों डकार कर मैदान पर हुए फुस्स

IPL के 5 सबसे बड़े चूना लगाने वाले खिलाड़ी! करोड़ों डकार कर मैदान पर हुए फुस्स


नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में किसी ना किसी खिलाड़ी को ऑक्शन में छप्परफाड़ पैसा मिलता है. ढेर सारा पैसा मिलने के साथ ही उस खिलाड़ी से उम्मीदें भी बहुत बढ़ जाती है, लेकिन कई बार ऐसा हुआ है जब टीमों ने भारी पैसा खर्च किया, लेकिन प्लेयर्स का प्रदर्शन उसके अनुरूप नहीं रहा. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के उन पांच नामचीन खिलाड़ियों के बारे में जो सीजन में सबसे महंगे तो रहे, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में वह पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे.

ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स 2025)

इस लिस्ट में सबसे टॉप पर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम आता है. ऋषभ पंत को साल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने मेगा ऑक्शन में खरीदा था. इस ऑक्शन में लखनऊ ने ऋषभ पंत को आईपीएल इतिहास का सबसे मंहगा खिलाड़ी बना दिया था. लखनऊ ने पंत को ऑक्शन में 27 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उनके परफॉर्मेंस की बात करें तो वह बहुत ही साधारण रहा था. पंत आईपीएल 2025 में 14 पारियों में सिर्फ 269 रन ही बना पाए थे.

युवराज सिंह (दिल्ली डेयरडेविल्स 2015)

इस लिस्ट में दूसरा नाम भारत के ही दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का है. युवराज सिंह आईपीएल 2015 में लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. दिल्ली की टीम ने युवराज को 16 करोड़ की बड़ी रकम पर खरीदा था, लेकिन उस सीजन में युवराज ने दिल्ली के लिए 14 मैचों में सिर्फ 248 रन बनाए और गेंदबाजी में भी कुछ खास नहीं कर सके थे. इस तरह युवराज सिंह दिल्ली के लिए सीजन में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे.

बेन स्टोक्स (चेन्नई सुपर किंग्स 2023)

इस लिस्ट में तीसरा नाम इंग्लैंड के दिग्गज बेन स्टोक्स का नाम है. बेन स्टोक्स को आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 16.25 की बड़ी रकम पर अपनी टीम के लिए खरीदा था. स्टोक्स को सीएसके में धोनी के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन भारी निवेश के बावजूद स्टोक्स पूरे सीजन में बेंच पर ही नजर आए. स्टोक्स चोट के कारण सिर्फ 2 मैच खेल पाए, जिसमें उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए और एक भी ओवर नहीं फेंका.

टायमल मिल्स (आईपीएल 2017)

इस लिस्ट में चौथे सबसे महा फ्लॉप खिलाड़ी में इंग्लैंड के टायमल मिल्स का भी नाम आता है. टायमल मिल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 2017 में 12 करोड़ खर्च कर अपनी टीम के लिए खरीदा था, लेकिन पूरे सीजन में उन्हें सिर्फ 5 मैच में ही खेलने का मौका मिल पाया, जिसमें उन्होंने 5 विकेट लिए थे. इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट भी काफी ज्यादा रहा था.

जयदेव उनादकट (आईपीएल 2018)

आईपीएल 2018 में जयदेव उनादकट पर जब राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 11.50 करोड़ की बोली लगाई तो हर काई हैरान रह गया था. साल 2018 में उनादकट 2018 सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे, लेकिन उनादकट परफॉर्मेंस के लिहाज से पूरी तरह फेल रहे थे. वह राजस्थान के लिए 15 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें वह सिर्फ 11 विकेट ले पाए और प्रति ओवर लगभग 10 रन खर्च किए. इस तरह उनादकट सीजन में महंगे खिलाड़ी होने के बावजूद पूरी तरह से फेल रहे थे.



Source link