Last Updated:
Akash Deep ruled out of IPL 2026 KKR: केकेआर को आईपीएल 2026 से पहले एक और झटका लगा है. हर्षित राणा के बाद भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप भी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिसने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है. आकाशदीप को एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन में खरीद था.
आकाशदीप आईपीएल 2026 से हुए बाहर.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीम पहले ही कई खिलाड़ियों के अनुपलब्ध रहने को लेकर टेंशन में है. अब फ्रेंचाइजी को एक और तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, आईपीएल 2026 से पहले उनकी तेज गेंदबाजी यूनिट के लिए बुरी खबर आई है. भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम और कमजोर हो गई है. टीम पहले ही अपने मुख्य तेज गेंदबाजों को लेकर अनिश्चितता से जूझ रही है. हर्षित राणा बाहर हो चुके हैं, वहीं मथीशा पथिराना के टीम से जुड़ने को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में टीम के लिए संतुलन बनाए रखना अब बड़ी चुनौती बन गया है.
क्रिकबज के मुताबिक आकाशदीप आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे. रिपोर्ट में कहा गया कि कोलकाता नाइट राइडर्स के एक शीर्ष अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है. अधिकारी ने कहा, ‘दुर्भाग्य से, वह IPL से बाहर हो गए हैं.’ 29 साल के बंगाल के इस तेज गेंदबाज को पिछले साल अबू धाबी में हुए मिनी-ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में खरीदा था.
आकाशदीप आईपीएल 2026 से हुए बाहर.
बता दें कि आकाश दीप 18 मार्च से कोलकाता में चल रहे टीम कैंप में शामिल नहीं हुए थे. बताया जा रहा है कि वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं, हालांकि उनकी चोट क्या है, यह साफ नहीं है. CoE से टीम को उनके बारे में कुछ जानकारी दी गई है. आकाश दीप चोटों से जूझते रहे हैं, जिसकी वजह से वह भारत के मुकाबले भी मिस कर चुके हैं. 2022 में आईपीएल डेब्यू के बाद से चार सीजन में उन्होंने सिर्फ 14 मैच खेले हैं और 10 विकेट लिए हैं. पिछले आईपीएल में वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे, जिन्होंने 2025 के ऑक्शन में उन्हें 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम ने रिलीज करने के फैसला किया.
टेंशन में केकेआर
इससे पहले टीम को हर्षित राणा के रूप में बड़ा झटका लगा, जो आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं. हर्षित एक होनहार युवा तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने पिछले सीजनों में अपनी जबरदस्त क्षमता का प्रदर्शन किया था. मथीशा पथिराना को अभी भी श्रीलंका क्रिकेट से मंजूरी मिलने का इंतजार है, जिससे उनके टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर संदेह बना हुआ है. अब जब आकाशदीप भी टीम से बाहर हो गए हैं, तो टीम के सामने सामने पेस बॉलिंग कॉम्बिनेशन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें