LIVE: टीकमगढ़ में गिरे ओले, फसलों को हुआ नुकसान; आफत बनी बारिश

LIVE: टीकमगढ़ में गिरे ओले, फसलों को हुआ नुकसान; आफत बनी बारिश


MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

जयपुर में कार्यक्रम में शामिल होंगे मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉच्यूनिटीज इन मध्यप्रदेश कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम जयपुर में किया जा रहा है, जहां सीएम उद्योगपतियों से संवाद करेंगे. टेक्सटाइल,ईवी-ऑटोमोबाइल,फूड प्रोसेसिंग,पर्यटन सहित कई प्रमुख निवेशक शामिल होंगे. मुख्यमंत्री निवेशकों को नई औद्योगिक नीतियों, बेहतर अधोसंरचना, प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देंगे. इसके अलावा वह प्रदेश में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे.

टीकमगढ़-मोहनगढ़ में गिरे ओले
टीकमगढ़-मोहनगढ़ में तेज हवा के साथ ओले गिरे हैं. ओलावृष्टि से खेतों में सफेद चादर बिछ गई है. मौसम में अचानक बदलाव आया है. किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है. खेत में खड़ी और कटी फसलों को नुकसान हुआ. किसानों के लिए बारिश आफत बन गई है.

शाजापुर में ईद-उल-फितर की नमाज की गई अदा
शाजापुर में भी आज ईद-उल-फितर (ईद) की सामूहिक नमाज अदा की गई. शहर के ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी. इस दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी. ईद उल फितर की नमाज को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, पुलिस बल की तैनाती के साथ ड्रोन से पूरे इलाके पर नजर रखी गई.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

प्रातः 11:15 बजे: भोपाल से जयपुर के लिए प्रस्थान

दोहरा 12:40 बजे: आईटीसी राजपूताना होटल, जयपुर आगमन

दोपहर 01:00–04:30 बजे: स्थानीय कार्यक्रम – ‘इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश’

शाम 05:00 बजे: होटल रोज अमेर, जयपुर – स्थानीय कार्यक्रम

शाम 07:00 बजे: जयपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान

रात्रि 08:10 बजे: भोपाल आगमन



Source link