Last Updated:
MP Government New Jet: एमपी सरकार ने Bombardier Challenger 3500 जेट 250 करोड़ में खरीदा है. यह प्लने 2026 तक भोपाल में आ सकता है. सबसे खास बात ये प्लेन 3500 किलोमीटर तक उड़ सकता है. जानें और खासियत
मध्य प्रदेश सरकार ने खरी जेट विमान (प्रतीकात्मक).
रिपोर्ट: रमाकांत दुबे
Bhopal News: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के वीवीआईपी यात्राओं के लिए एक आधुनिक और उच्च क्षमता वाला प्राइवेट जेट विमान खरीद लिया है. यह विमान कनाडाई कंपनी Bombardier का Challenger 3500 मॉडल है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये है. राज्य सरकार अब तक किराए के विमानों पर निर्भर रहती थी, लेकिन इस खरीद के बाद उसे अपनी स्वतंत्र हवाई सुविधा मिल जाएगी.
3500 किलोमीटर तक उड़ने की क्षमता
सूत्रों के अनुसार, विमान का निर्माण कनाडा में चल रहा है और उसकी तकनीकी जांच पूरी होने के बाद जून 2026 तक भोपाल में डिलीवर किया जाएगा. जांच प्रक्रिया के लिए सरकार ने अलग से करीब 50 लाख रुपये खर्च किए हैं. यह सुपर मिड-साइज बिजनेस जेट है, जो 870 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति से उड़ान भर सकता है. 3,500 किलोमीटर तक की रेंज के साथ बिना रुके लंबी दूरी तय कर सकता है. इससे मध्य प्रदेश से जापान या अन्य दूरस्थ देशों तक सीधी उड़ान संभव हो जाएगी.
8 से 10 यात्री के बैठने की जगह
विमान में 8 से 10 यात्री आराम से बैठ सकते हैं. साथ ही दो कैबिन क्रू सदस्यों की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इसमें लग्जरी इंटीरियर, आधुनिक एवियोनिक्स और उच्च स्तर की सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे सरकारी अधिकारियों, मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं के लिए आदर्श बनाते हैं.
प्लेन न होने से भारी खर्च
वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार के पास कोई कार्यशील निजी विमान नहीं है. 2021 में पुराने विमान के एक्सीडेंट के बाद से राज्य किराए पर प्लेन इस्तेमाल कर रहा था, जिससे हर साल भारी खर्च होता था. इस नए जेट की खरीद से न केवल खर्च में बचत होगी, बल्कि आपातकालीन यात्राओं, आधिकारिक दौरों और विकास कार्यों की निगरानी में भी सुविधा बढ़ेगी.
कैबिनेट ने जुलाई 2024 में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी और अक्टूबर 2024 में टेंडर फाइनल होने के बाद डील पूरी हुई. यह निर्णय राज्य की कनेक्टिविटी और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें