अंजड़ बस स्टैंड पर बसों के ऊपर झूलते तार:यात्रियों की जान को खतरा, बिजली कंपनी बेखबर

अंजड़ बस स्टैंड पर बसों के ऊपर झूलते तार:यात्रियों की जान को खतरा, बिजली कंपनी बेखबर




बड़वानी में अंजड़ बस स्टैंड पर बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। ये तार यात्रियों और वाहनों की जान के लिए खतरा हैं। बस स्टैंड पर रोजाना सैकड़ों लोग, महिलाएं और स्कूली बच्चे आवाजाही करते हैं। खुलेआम झूलते ये तार सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती पेश कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है। स्थानीय बस एजेंटों ने बताया कि बारिश या तेज हवा के दौरान ये तार और भी खतरनाक हो जाते हैं, जिससे करंट फैलने या बड़े हादसे की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय बस एजेंट राकेश पाटीदार ने कहा कि खरगोन, इंदौर, अलीराजपुर और गुजरात आने-जाने वाली बसों की छतों पर अक्सर सामान रखा होता है। लोग सामान चढ़ाने-उतारने के लिए बसों पर चढ़ते हैं, जिससे कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है। बिजली कंपनी समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि झूलते तारों को लेकर उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर वे इस मामले को देखेंगे। फिलहाल, बस स्टैंड पर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना इन झूलते तारों को तुरंत ठीक करवाना चाहिए।



Source link